फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   national games starts from 23 feb

23 से 27 फरवरी तक औली में होंगे राष्ट्रीय खेल

Fri, 23 Jan 2015 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Fri, 23 Jan 2015 09:29 PM IST
विज्ञापन

औली में राष्ट्रीय जूनियर और सीनियर स्कीईंग खेलों का आयोजन 23 फरवरी से 27 फरवरी तक होगा। पांच दिनों तक चलने वाले इन खेलों की तैयारियों को लेकर गढ़वाल कमिश्नर सीएस नपलच्याल ने औली में अधिकारियों की बैठक ली।

विज्ञापन


उन्होंने संस्थाओं और अधिकारियों को आयोजन से पूर्व औली में सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने डीएम अशोक कुमार को औली में पेयजल, विद्युत और सड़क कार्य की मॉनीटरिंग स्वयं करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कमिश्नर ने बताया कि उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से खेलों के आयोजन के लिए 40 लाख रुपये भी मिल गए हैं।
बैठक में विभिन्न समितियों का गठन किया गया। आवास, भोजन, परिवहन और वित्त समिति का एसडीएम जोशीमठ को अध्यक्ष बनाया गया। नगर पालिका जोशीमठ की अध्यक्ष रोहिणी रावत को सांस्कृतिक समिति, ब्लॉक प्रमुख प्रकाश रावत को प्रचार-प्रसार व स्वागत समिति तथा चिकित्सा, आवागमन व कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस, जीएमवीएन नगर पालिका के साथ ही आईटीबीपी को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जीएमवीएन के महाप्रबंधक सीवी रविशंकर, उत्तराखंड विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस पंाग्ती, नगर पालिका अध्यक्ष रोहिणी रावत, ब्लाक प्रमुख प्रकाश रावत, एसडीएम अनूप कुमार नौटियाल, उमेश लाल शाह, राकेश रंजन, अतुल सती, प्रकाश भंडारी के साथ ही आईटीबीपी व सेना के अधिकारी मौजूद थे।

एसोसिएशन पर मनमानी का आरोप
विंटर गेम्स में लोगों ने उत्तराखंड विटर गेम्स एसोसिएशन पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा गया कि एसोसिएशन की ओर से खेलों के आयोजन में भी स्थानीय लोगों को दरकिनार कर दिया जाता है।


अतुल सती के नेतृत्व में व्यापारियों और स्कीयरों ने कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर विवेक पंवार, मनीष भुजवाण, संतोष कुंवर, जयदीप मंद्रवाल और अभिषेक पंवार आदि मौजूद थे।

निम ने प्रतियोगिता संचालन के लिए किया इंकार
जोशीमठ (चमोली)। राष्ट्रीय स्तर की स्कीईंग प्रतियोगिताओं के आयोजन करवाने के लिए निम ने साफ इंकार कर दिया है।

गढ़वाल कमिश्नर सीएस नपच्याल ने बताया कि निम ने कार्य की अधिकता का हवाला देते हुए स्कीईंग प्रतियोगिताएं संचालित करवाने में असमर्थता जताई है।

अब जीएमवीएन, पर्यटन विभाग, आईटीबीपी और सेना के सहयोग से प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed