फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Narad Jayanti celebrated with great enthusiasm in Badrinath

Chamoli News: बदरीनाथ में धूमधाम के साथ मनाई नारद जयंती

Sat, 17 Oct 2026 07:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 17 Oct 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
Narad Jayanti celebrated with great enthusiasm in Badrinath
डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत व बीकेटीसी ने संयुक्त रूप से आयोजित किया धार्मिक अनुष्ठान
विज्ञापन

बदरीनाथ। कार्तिक संक्रांति के अवसर पर धाम में नारद जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। श्रीबदरीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत और बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने संयुक्त रूप से इसका आयोजन किया।
नारद उत्सव समारोह के तहत सर्वप्रथम बदरीनाथ मंदिर परिसर में गणेश पूजा और कलश पूजा की गई। उसके बाद अलकनंदा से पवित्र जल लेकर जलकलश यात्रा बदरीनाथ मंदिर और वहां से नारद कुंड पहुंची। वहां पर बदरीनाथ मंदिर के रावल अमरनाथ नंबूदरी ने नारद कुंड को साक्षी मानते हुए पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना में धर्माधिकारी स्वयंवर सेमवाल, वेदपाठी डॉ. रविंद्र भट्ट भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी, बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़, श्रीराम डिमरी सहित अन्य शोभा यात्रा में शामिल हुए, साथ ही बदरीनाथ मंदिर परिसर, नारद कुंड और नारद शिला में आयोजित पूजा अर्चना में शामिल हुए। इसके बाद तप्तकुंड के पास नारद का अभिषेक संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed