फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Nandanagar, Pokhri and Tharali became champions in Kho-Kho.

Chamoli News: खो-खो में नंदानगर, पोखरी व थराली बने चैंपियन

Tue, 03 Oct 2023 06:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 03 Oct 2023 06:33 PM IST
विज्ञापन
Nandanagar, Pokhri and Tharali became champions in Kho-Kho.
गोपेश्वर खेल मैदान में आयोजित खो- खो में जीत के लिए झूजते ​खिलाड़ी। संवाद
फोटोजिला स्तरीय विद्यालयी शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। खेल मैदान गोपेश्वर में चल रही जिला स्तरीय विद्यालयी शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए खो-खो में अलग-अलग आयु वर्ग में नंदानगर, पोखरी व थराली की टीमों ने चैंपियनशिप अपने नाम की। जबकि कबड्डी के भी पांच फाइनल मुकाबले खेले गए जिसमें नंदानगर, पोखरी, कर्णप्रयाग, दशोली की टीमें जीतीं।
मंगलवार को खो-खो के अंडर 19 बालिका वर्ग के फाइनल में नंदानगर की टीम ने दशोली को हराकर जीत दर्ज की। अंडर 17 बालक वर्ग में देवाल और पोखरी के बीच फाइनल खेला गया जिसमें पोखरी की टीम विजेता रही। जबकि अंडर 14 बालिका वर्ग में थराली की टीम ने गैरसैंण को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की।
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को कबड्डी के भी फाइनल मुकाबले खेले गए जिसमें अंडर 14 के बालिका वर्ग में नंदानगर ने कर्णप्रयाग को, अंडर 17 में पोखरी ने देवाल को हराया। अंडर 19 में कर्णप्रयाग की टीम विजेता रही। बालक वर्ग के अंडर 17 में दशोली ने गैरसैंण को जबकि अंडर 19 आयु वर्ग में दशोली ने देवाल को हराकर जीत अपने नाम की। प्रतियोगिता के निर्णायक में राकेश कुंवर, राकेश बिष्ट, बबीता रावत, सीमा कुंवर, रवि रावत, कमल किशोर, रघुनाथ बुटोला, मधु जोशी, काजल रावत, शैलेंद्र पंवार, सुंदर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 ब्लाॅकों के 150 से अधिक छात्र-छात्राएं कर रहे प्रतिभाग
पौड़ी। जिला मुख्यालय में शिक्षा विभाग की ओर से शरदकालीन खेल प्रतियोगिताएं शुरू हो गईं। चार दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के 15 ब्लाॅकों के 150 से अधिक छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं।

कंडोलिया मैदान में प्रतियोगिताओं का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर 14 बालिका वर्ग के खो-खो में दुगड्डा ने एकेश्वर व बालक वर्ग में कल्जीखाल ने खिर्सू को हराया। बालिका अंडर 17 में द्वारीखाल, पोखड़ा, बालक वर्ग में पोखड़ा ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। अंडर 14 बालक वर्ग की कबड्डी में रिखणीखाल व बालिका में दुगड्डा विजेता रहा। अंडर 17 की कबड्डी में खिर्सू, दुगड्डा जीते। प्रतियोगिता में अजय भारती, जयकृत भंडारी, संतोष, राजीव रावत, सतीश कंडारी, बबीता रावत, राजेंद्र रावत आदि निर्णायक रहे। इस मौके पर एडी प्रांरभिक शिक्षा वीएस रावत, सीईओ दिनेश चंद्र गौड़, बीईओ पौड़ी सावेद आलम आदि शामिल रहे। संवाद



राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी चयनित
नई टिहरी। जिले की फुटबाल टीम अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग का बौराड़ी स्टेडियम में चयन ट्रायल हुआ। जीआईसी ढुंगीधार की पहल पर आयोजित ट्रायल में खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। व्यायाम शिक्षक चक्रधर प्रसाद भद्री ने बताया कि अंडर-14 आयु बालक वर्ग में पूर्णानंद इंटर कॉलेज मुनि की रेती से अंकित भंडारी, गुलशन कुमार, वासुपाल, नवीन, कार्तिक, सचिन, गोपाल, देव कुमार, अभय कुमार, सूरज चौधरी और इंटर कॉलेज ढुंगीधार से आरव, आलोक शाह, दिव्यांशु, तुषार और फरहान शामिल हैं। वहीं अंडर-17 आयु बालक वर्ग में इंटर कॉलेज ढुंगीधार से इश्तियाग, राजपाल, आयुष, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिपरी से ऋषभ और अंशुल कुमार का चयन हुआ है। चक्रधर भद्री, राजेंद्र डोभाल, धीरेंद्र असवाल निर्णायक रहे। इस माह के अंत में चंपावत में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में यह खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed