फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Nagwad won in Kabaddi, Gopeshwar won in Kho-Kho

Chamoli News: कबड्डी में नैग्वाड़, खो-खो में गोपेश्वर जीता

Wed, 10 Sep 2025 07:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 10 Sep 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
Nagwad won in Kabaddi, Gopeshwar won in Kho-Kho
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। खेल विभाग की ओर से पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर खेल मैदान गोपेश्वर में खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिता हुई जिसमें विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के सब जूनियर बालिकाओं की कबड्डी में जीजीएचएस नैग्वाड़ गोपेश्वर ने उत्तराखंड पब्लिक स्कूल गोपेश्वर को 26-19 से हराकर जिला स्तरीय प्रतियोगिता का खिताब जीता। वहीं सब-जूनियर बालकों की खो-खो प्रतियोगिता में सात टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबले में जीआईसी गोपेश्वर ने उत्तराखंड पब्लिक स्कूल गोपेश्वर को 17-09 अंकों से हराकर जिला स्तरीय प्रतियोगिता अपने नाम की।


क्राॅस कंट्री दौड़ में बढ़ चढ़कर किया प्रतिभाग
गोपेश्वर। खेल मैदान गोपेश्वर में विभिन्न आयु वर्ग की क्राॅस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में धावकों ने प्रतिभाग किया।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर आयोजित क्राॅस कंट्री दौड़ के अंडर 13 के बालक वर्ग की दौड़ में जीआईसी बैरागना के अनमोल बिष्ट, अंडर 14 में जीआईसी बैरागना के कृष्णा बिष्ट, अंडर 17 वर्ग में जीआईसी बैरागना के तनिश ठाकुर, वहीं ओपन वर्ग में जीआईसी बैरागना के रोहित राणा प्रथम रहे। वहीं बालिका अंडर 12 में केवी गोपेश्वर की जिया, अंडर 17 में जीजीआईसी गोपेश्वर की कोमल, ओपन वर्ग में पीजी कॉलेज गोपेश्वर की ऊषा प्रथम रहीं। इस अवसर पर गोपीनाथ वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष अशोक सिंह रावत, शेखर रावत, लता झिंक्वाण, कमल किशोर सिंह, गोपाल बिष्ट, रघुनाथ बुटोला, विरेंद्र सिंह बिष्ट, जयदीप झिंक्वाण आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed