फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mountaineering expedition team of Everest winner Bachendri Pal reached Nijmula Valley

निजमुला घाटी पहुंचा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का पर्वतारोहण अभियान दल

Sun, 19 Jun 2022 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
Mountaineering expedition team of Everest winner Bachendri Pal reached Nijmula Valley
एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल के नेतृत्व में ट्रांस हिमालय महिला पर्वतारोहण अभियान दल लार्ड कर्जन रोड से होते हुए रविवार को निजमुला घाटी में पहुंच गया है। झींझी और पाणा गांव में इस 20 सदस्यीय महिला दल का ग्रामीणों ने स्वागत किया। रात्रि प्रवास के लिए दल पाणा गांव पहुंचा। यह दल सोमवार को क्वांरीपास के कठिन ट्रेक पर निकलेगा।
विज्ञापन

90 दिनों की यात्रा पर निकले ट्रांस हिमालय महिला पर्वतारोहण अभियान दल ने आठ मार्च को नेपाल के पंगसू पास और बर्मा बॉर्डर से अपना अभियान शुरू किया था। दल नौ जून को बनबसा चंपावत से कपकोट के बदियाकोट होते हुए लार्ड कर्जन रोड से चमोली जिले के नंदानगर ब्लाक में पहुंचा। इसके बाद दल चमोली के सितेल और कनोल गांव से होते हुए शनिवार को पर्यटन ग्राम रामणी पहुंचा। इस 20 सदस्यीय दल का नेतृत्व एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल कर रही हैं। लगभग 4977 किलोमीटर लंबे ट्रांस हिमालय अभियान 2022 के दौरान दल बेहद कठिन और लंबी दूरी की चढ़ाई वाले ट्रेक पर ट्रेकिंग कर रहा है। टीम के सदस्यों ने स्थानीय ग्रामीणों को बताया कि आगामी अगस्त माह में दल कारगिल के द्रास सेक्टर में अपना अभियान पूरा करेगा।
विज्ञापन

टीम में अधिकांश 50 से 68 साल की महिला ट्रेकर शामिल हैं। टीम की सदस्य सीमा बिस्सा ने लोगों को बताया कि फीट इंडिया की टीम दो माह बाद नेपाल से कठिन बाधाओं को पार कर जब भारत की सरजमीं पर पहुंची तो कई सदस्य भावुक हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed