फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mother-in-law and father-in-law arrested and sent to jail in connection with the death of a married woman.

Chamoli News: विवाहिता की मौत के मामले में सास-ससुर गिरफ्तार, जेल भेजा

Sun, 28 Dec 2025 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 28 Dec 2025 06:40 PM IST
विज्ञापन
Mother-in-law and father-in-law arrested and sent to jail in connection with the death of a married woman.
20 अक्तूबर को संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ से लटका मिला था शव
विज्ञापन

मां की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की थी प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। ल्वाणी गांव की विवाहिता उर्मिला देवी की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके सास-ससुर को गिरफ्तार किया। इसके बाद न्यायिक अभिरक्षा में उन्हें जेल भेज दिया गया। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी।

बीते 20 अक्तूबर को उर्मिला का शव गांव से करीब डेढ़ किमी दूर संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ से लटका मिला था। नंदानगर ब्लॉक के कनौल गांव की उर्मिला का विवाह करीब दो साल पहले ल्वाणी गांव के प्रेम सिंह के साथ हुआ था। उर्मिला का 11 माह का बेटा है जबकि उसका पति प्राइवेट नौकरी में है। 20 अक्तूबर को उर्मिला देवी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के पास पेड़ से लटका मिला था। 23 अक्तूबर को उर्मिला की माता सुपुली देवी ने थाना थराली में बेटी के सास-ससुर के खिलाफ तहरीर दी थी। उन्होंने कहा था कि विवाह के बाद से उर्मिला को उसके ससुराल वाले लगातार दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप लगाया कि घटना से पूर्व उर्मिला ने फोन पर ससुराल में उसके साथ मारपीट किए जाने की बात कही और इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। कुछ समय बाद ग्रामीणों के माध्यम से उर्मिला की मृत्यु की सूचना मिली। तहरीर पर पुलिस ने दहेज की मांग करने व हत्या सहित अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। प्रकरण की विवेचना कर रहे पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेंद्र सिंह राणा ने गवाहों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने आरोपी ससुर त्रिलोक सिंह व सास रामेश्वरी देवी को गिरफ्तार किया। चौकी प्रभारी देवेंद्र भारती ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed