फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Work on the Tharali-Dewal-Wan road resumes after five months.

Chamoli News: थराली-देवाल-वाण सड़क का काम पांच माह बाद शुरू

Tue, 29 Sep 2026 04:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 29 Sep 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
Work on the Tharali-Dewal-Wan road resumes after five months.
फोटो-
विज्ञापन

52 किमी सड़क के 22 किमी पर होना है हॉटमिक्स
लोनिवि को 32 करोड़ की स्वीकृति मिली
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। स्टेट हाईवे थराली-देवाल-वाण सड़क पर पांच माह बाद हॉटमिक्स का काम शुरू हो गया है। 52 किलोमीटर लंबी इस सड़क के 22 किमी पर कार्य के लिए लोनिवि को 32 करोड़ रुपये मिले हैं। इस धनराशि से 22 किलोमीटर सड़क पर हॉटमिक्स और 2845 मीटर क्रश बैरियर लगाए जाएंगे। ये क्रश बैरियर मार्ग के संवेदनशील और खतरनाक मोड़ों पर लगेंगे। इसके साथ ही नाली निर्माण, स्कपर और पुश्ते भी बनाए जाएंगे।

ठेकेदार ने बिटुमेन (डामर) के दामों में करीब 40 फीसदी वृद्धि का हवाला देकर काम बंद कर दिया था। इससे पहले ठेकेदार ने 3100 मीटर हॉटमिक्स का काम किया था जिसे 26 अप्रैल 2026 को रोक दिया गया। 52 किलोमीटर लंबी इस सड़क की स्थिति काफी खराब है। शासन से अभी केवल 22 किलोमीटर सड़क के हॉटमिक्स की ही स्वीकृति मिली है। शेष 30 किलोमीटर सड़क के सुधार के लिए विभाग को बजट का इंतजार है। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मनीष डोगरा ने बताया कि शेष 30 किलोमीटर हिस्से की स्थिति ठीक नहीं है। इसके हॉटमिक्स और अन्य कामों के लिए नौ करोड़ रुपये का इस्टीमेट भेजा है। इसकी स्वीकृति अभी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार यह सड़क 2027 की श्री नंदा राजजात के बाद बीआरओ को हस्तांतरित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed