{"_id":"65968b1815a3e2713a0b1ccf","slug":"mother-goddesss-wall-reached-ala-jokhna-village-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-3951-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: आला जोखना गांव पहुंची मां द्वारी देवी की दिवारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: आला जोखना गांव पहुंची मां द्वारी देवी की दिवारा
Thu, 04 Jan 2024 04:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 04 Jan 2024 04:10 PM IST
विज्ञापन
फोटो
नंदप्रयाग। लांखी क्षेत्र की आराध्य देवी मां द्वारी देवी की दिवारा यात्रा इन दिनों गांव-गांव में भ्रमण कर रही है। माता के दर्शनों के लिए गांव-गांव में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। प्राणमति गांव में अपने भक्तों को आशीर्वाद देने के बाद मां की दिवारा यात्रा रात्रि प्रवास के लिए आला जोखना गांव पहुंची। इससे पूर्व बृहस्पतिवार को प्राणमति गांव में मां द्वारी देवी की विशेष पूजाएं हुईं। इस दौरान भूमियाल देवता ने अवतारी पुरुष पर अवतरित होकर भक्तों को दर्शन दिए। यात्रा समिति के अध्यक्ष ज्ञान सिंह फरस्वाण ने बताया कि यात्रा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह बना है। कई प्रवासी भी अपनी आराध्य देवी के दर्शनों के लिए गांव में पहुंचे हैं। संवाद