{"_id":"56ec32c04f1c1b0a5b8b45b6","slug":"monica-will-study-in-doon","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून के हिम ज्योति स्कूल में पढ़ेगी चमोली की मोनिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून के हिम ज्योति स्कूल में पढ़ेगी चमोली की मोनिका
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Fri, 18 Mar 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून स्थित हिम ज्योति स्कूल में चमोली जिले के एक किसान की बेटी पढ़ाई करेगी। आदर्श प्राथमिक विद्यालय चोपता की छात्रा मोनिका का चयन इस बोर्डिंग स्कूल में हुआ है। मोनिका के चयन पर उसके माता-पिता और शिक्षकों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल ने 2005 में प्रतिभावान छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने के लिए हिम ज्योति स्कूल का गठन किया। सीबीएसई से संबद्ध स्कूल में निशुल्क शिक्षा दी जाती है। इसके लिए हर साल प्रवेश परीक्षा होती।
विज्ञापन
श्रीनगर में 15 फरवरी को लिखित प्रवेश परीक्षा हुई। इसमें चयन के बाद देहरादून में साक्षात्कार हुआ और चोपता की मोनिका रावत का चयन इसमें हुआ है। मोनिका के माता-पिता खेतीबाड़ी करते हैं। पिता चंदर सिंह रावत की गांव में एक छोटी दुकान भी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शिक्षक लखपत सिंह रावत, नरेंद्र सिंह भंडारी, मीनाक्षी और अंजलि देवी ने मोनिका को तैयारी कराने में सहयोग दिया। मोनिका के चयन पर कड़ाकोट एजुकेशन एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के जगमोहन सिंह, सुरजीत नेगी, प्रकाश नेगी, लक्ष्मण सिंह ने बधाई दी है।