{"_id":"6848389fbedc14900f05fcce","slug":"mate-and-beldar-workers-of-pwd-demonstrated-at-the-collectorate-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-112942-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: लोनिवि के मेट और बेलदार श्रमिकों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: लोनिवि के मेट और बेलदार श्रमिकों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
Tue, 10 Jun 2025 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 10 Jun 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
फोटो
आउटसोर्स नियुक्ति प्रक्रिया में ठेकेदार प्रथा बंद कर विभाग में समायोजित करने की उठाई मांग
मांगों को लेकर सीएम को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। लोनिवि में आउटसोर्स नियुक्ति प्रक्रिया में ठेकेदार प्रथा को बंद कर विभाग में समायोजित करने सहित कई मांगों को लेकर लोनिवि के आउटसोर्सिंग मेट/बेलदार कर्मचारी संघ ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ ही विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन भेजा। कहा गया कि मांगों पर उचित कार्रवाई न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
मंगलवार को संघ के अध्यक्ष जयेंद्र सिंह के नेतृत्व में मेट व बेलदार कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। इस दौरान हुई सभा में उन्होंने मेट व बेलदार श्रमिकों को सरकारी एजेंसी के माध्यम से विभाग में समायोजित करने की मांग उठाई। कहा कि वर्ष 2014 में लोनिवि के विभिन्न खंडों में सड़कों के रखरखाव के लिए आउटसोर्सिंग के माध्यम से मेट बेलदार की नियुक्ति की गई लेकिन ठेकेदार की ओर से श्रमिकों की मजदूरी का पूर्ण भुगतान नहीं किया, साथ ही कुछ श्रमिकों को अकारण ही हटा दिया गया। कहा कि सरकार ने 2023 में जेम पोर्टल व प्रयाग पोर्टल को सरकारी एजेंसी बनाकर आउटसोर्स पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का शासनादेश जारी किया लेकिन अभी तक यह नियुक्ति नहीं हो पाई है। मौजूदा समय में सभी खंडों में 744 मेट बेलदार श्रमिक बेरोजगार हैं। इसी वर्ष मार्च माह में भी सरकार ने नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का शासनादेश जारी किया, मगर अभी तक स्थिति जस की तस है। इस मौके पर महामंत्री तेजपाल शाह, हरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, कैलाश कुमार, सुदान सिंह, हरीश, आशा, पुष्पा, खजान सिंह और किशन आदि मौजूद रहे।