फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mask dance performed to welcome mother Nanda's doli

मां नंदा की डोली के स्वागत में किया मुखौटा नृत्य

Thu, 15 Sep 2022 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 10:09 PM IST
सार

नीती घाटी की आराध्य देवी मां नंदा की डोली अपने आठवें पड़ाव झेलम गांव पहुंची।इस दौरान गांव में मुखौटा नृत्य आयोजित किया गया।बीते छह सितंबर से लाता गांव की मां नंदा की दिवारा यात्रा शुरू हुई थी।

विज्ञापन
Mask dance performed to welcome mother Nanda's doli

विस्तार

नीती घाटी की आराध्य देवी मां नंदा की डोली अपने आठवें पड़ाव झेलम गांव पहुंची। माता की डोली का ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान गांव में मुखौटा नृत्य आयोजित किया गया। मलारी और नीती गांव में भी माता की डोली के आगमन पर मुखौटा नृत्य होगा।
विज्ञापन

बीते छह सितंबर से लाता गांव की मां नंदा की दिवारा यात्रा शुरू हुई थी। माता की दिवारा यात्रा में प्रवासी ग्रामीण भी शामिल हो रहे हैं। इन दिनों नीती घाटी के गांवों में त्योहार जैसा माहौल है। दिवारा भ्रमण के तहत बृहस्पतिवार को माता की डोली अपने आठवें पड़ाव झेलम गांव पहुंची। लाता नंदा देवी सेवा समिति के मीडिया प्रभारी पुष्कर सिंह राणा ने बताया कि अपनी आराध्य देवी के दर्शनों के लिए ग्रामीणों में उत्साह बना है। माता की डोली तोलमा, फाक्ती, जुम्मा, कागा, द्रोणागिरी, गरपक और सेलंग गांवों का भ्रमण कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed