फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Many payments are pending due to shortage of officers in the education department.

Chamoli News: शिक्षा विभाग में अधिकारियों की कमी से कई भुगतान लटके

Tue, 18 Nov 2025 04:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 18 Nov 2025 04:23 PM IST
विज्ञापन
Many payments are pending due to shortage of officers in the education department.
गोपेश्वर/पोखरी। शिक्षा विभाग में जिला स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों की कमी बनी है जिससे शिक्षकों के कई तरह के भुगतान लटक गए हैं। राजकीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ ने जल्द ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों की तैनाती नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उपेंद्र सती और मंत्री विक्रम सिंह गुसाईं ने बताया कि अधिकारियों की कमी के कारण समग्र शिक्षा मद से वेतन पाने वालों का भुगतान हर माह देरी से हो रहा है। नंदानगर में बेसिक के शिक्षकों को दीपावली पर दिए जाने वाले बोनस का भी अभी तक भुगतान नहीं हो पाया है। जीपीएफ के लगभग 15 मामले लंबित हैं जिससे शिक्षकों को बच्चों की शादी सहित अन्य आयोजन में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर तीन अधिकारियों के सापेक्ष एक अधिकारी तैनात है। नौ ब्लॉकों के लिए तीन खंड शिक्षा अधिकारी और तीन उप शिक्षा अधिकारी ही हैं। बेसिक शिक्षक, उप शिक्षा अधिकारी व समग्र शिक्षा मद से वेतन का आहरण जिला स्तरीय अधिकारी के माध्यम से होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed