फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Many huts were damaged and goods were destroyed due to storm and rain.

Chamoli News: आंधी और बारिश से कई झोपड़ियां क्षतिग्रस्त, सामान हुआ बरबाद

Fri, 01 May 2026 11:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 01 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Many huts were damaged and goods were destroyed due to storm and rain.
कण्वघाटी/कोटद्वार। बृहस्पतिवार रात को क्षेत्र में हुई भारी बारिश और आंधी से वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडीचौड़ में कई गरीब परिवारों की आवासीय झोपड़ियां क्षतिग्रस्त गईं। छप्पर उड़ने से उनका राशन, कपड़े सब कुछ बरबाद हो गया।
विज्ञापन

पार्षद सुखपाल शाह ने स्थानीय प्रशासन को मामले की सूचना दी। शुक्रवार को पट्टी पटवारी दिनेश डोबरियाल ने आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। पार्षद सुखपाल शाह ने बताया कि महेश्वरी देवी, सतेश्वरी देवी, विजय सिंह, रज्जू देवी, लक्ष्मी देवी, सुमित्रा देवी का आंधी और बारिश से नुकसान हुआ है। उन्हें अविलंब आर्थिक सहायता की दरकार है।
विज्ञापन


उधर, सिगड्डी समेत कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से सब्जी उत्पादकों को भारी नुकसान हुआ है। काश्तकार कांति प्रसाद सेलवाल, जगदम्बा जखमोला, राम सिंह, सावित्री देवी ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम मूसलाधार बारिश के साथ हुई भारी ओलावृष्टि से सब्जी उत्पादकों को कई बीघा भूमि में उत्पादित सब्जियों को भारी नुकसान हुआ है। बताया कि इस समय टमाटर, लौकी, खीरा, करेला जैसी बेल वाली फसलों को भारी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम के पेड़ों पर फल बनने की प्रक्रिया के दौरान ओलों की मार से फल टूटकर जमीन पर गिर गए हैं, जिससे फसल प्रभावित हो गई है। प्रभावित किसानों ने प्रशासन और उद्यान विभाग से तुरंत सर्वे कराकर उचित मुआवजे की मांग की है। उद्यान विशेषज्ञ पंकज कुमार पटवाल ने बताया कि अधीनस्थ कर्मचारियों से क्षेत्र का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। रिपोर्ट आने पर आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएगी।



नदियां उफनाने से लालढांग मार्ग क्षतिग्रस्त, आवाजाही बंद

कण्वघाटी/कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग के जंगलों और पर्वतीय क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर शाम हुई मूसलाधार बारिश से सिगड्डी व मेहली स्रोत नदियों में जलस्तर बढ़ गया।

बरसाती नदियों में पानी आने से चिलरखाल-लालढांग मार्ग क्षतिग्रस्त होने से बाधित हो गया। मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के बाद वन विभाग ने बैरियर लगाकर मोटर मार्ग को बंद कर दिया है जिससे शुक्रवार को इस मार्ग से जीएमओयू और अन्य सवारी गाड़ियाें की आवाजाही ठप रही।

चिल्लरखाल-लालढांग मार्ग पर दो बड़ी बरसाती नदियां सिगड्डी सोत व मैहली सोत हैं। लालढांग मार्ग इन दोनों नदियाें से होकर गुजरता है।

कच्चा रास्ता होने के कारण नदियों के उफनाने से मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया। मजबूरी में लोगों को नजीबाबाद से होकर करीब 45 किमी की अतिरिक्त दूरी तय कर हरिद्वार और देहरादून आवाजाही करनी पड़ी।


पार्षद रजनीश बेबनी, भीम सिंह नेगी, विवेक शाह, सुखपाल शाह, पूर्व पार्षद जगदीश मेहरा, विजयपाल सिंह मेहरा, राजेंद्र सती, नागेंद्र ध्यानी, पंकज कपटियाल समेत क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और वन विभाग से शीघ्र मार्ग की मरम्मत कर आवागमन सुचारु करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed