फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Malari Highway Saldhar Marg closed due to debris

मलबा आने से मलारी हाईवे सलधार मार्ग बंद

Mon, 10 Oct 2022 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Malari Highway Saldhar Marg closed due to debris
बारिश के दौरान सोमवार को जोशीमठ-मलारी हाईवे पर सलधार और तमक नाले के बीच पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। दूसरी ओर मलारी-नीती हाईवे सुबह करीब सात बजे वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गया है। यहां रविवार को पहाड़ी दरकने से हाईवे बंद हो गया था। चीन सीमा को जोड़ने वाला मलारी हाईवे बारिश होने से कई जगहों पर खस्ता हालत में पहुंच गया है। यहां सलधार के पास हाईवे के चट्टानी भाग से रुक-रुककर मलबा हाईवे पर आ रहा है। सोमवार को सुबह करीब दस बजे पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा हाईवे पर आ गया। इसमें जिससे यहां स्थानीय के साथ ही सेना के वाहनों की आवाजाही रुक गई। बीआरओ के कमांडर मनीष कपिल ने बताया कि हाईवे को खोलने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed