फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Malari Highway closed again as soon as it opened, was restored at 3 o'clock

Chamoli News: खुलते ही फिर बंद हुआ मलारी हाईवे, तीन बजे हुआ सुचारू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:36 PM IST
विज्ञापन
Malari Highway closed again as soon as it opened, was restored at 3 o'clock
फोटो--
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। सीमांत क्षेत्र को जोड़ने वाला ज्योतिर्मठ-मलारी हाईवे बुधवार को भी सात घंटे बंद रहा। इससे सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ सेना और आईटीबीपी की आवाजाही बाधित रही। अपराह्न तीन बजे हाईवे सुचारू होने पर सभी ने राहत की सांस ली।
ज्योतिर्मठ-मलारी हाईवे पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे रैणी गांव के पास भारी भरकम मलबा आ गया था। बीआरओ की जेसीबी ने मलबा हटाने का काम शुरू किया। देर रात को हाईवे से सारा मलबा हटा लिया गया। लेकिन सुबह करीब आठ बजे इसी स्थान पर फिर चट्टान गिर गई।
विज्ञापन

हाईवे बंद होने से सीमांत क्षेत्र के गांवों, सेना और आईटीबीपी की आवाजाही ठप रही। फिर बीआरओ ने जेसीबी लगाकर हाईवे खोलने का काम शुरू किया और दोपहर तीन बजे तक हाईवे सारा मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही सुचारू कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात घंटे हाईवे बंद होने से दोनों ओर स्थानीय लोगों व सेना के वाहन फंसे रहे। तीन बजे जब मलबा पूरी तरह से साफ हो गया तो सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed