{"_id":"675198b1ae0e32660b0e768f","slug":"make-all-arrangements-for-anasuya-fair-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-109456-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: अनसूया मेले के लिए दुरुस्त करें सभी व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: अनसूया मेले के लिए दुरुस्त करें सभी व्यवस्थाएं
Thu, 05 Dec 2024 05:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 05 Dec 2024 05:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो
एसडीएम ने ली अधिकारियों की बैठक, दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। दत्तात्रेय जयंती पर 14 व 15 दिसंबर को होने से वाले अनसूया मेले को भव्य रूप दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को एसडीएम ने अधिकारियों की बैठक ली और मेले के लिए व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने लोनिवि को अनसूया पैदल मार्ग, मंदिर परिसर से अत्री मुनि आश्रम मार्ग और खल्ला-मंडल सड़क को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जल संस्थान को मंदिर परिसर और पैदल मार्ग पर पेयजल, वन व तहसील प्रशासन को अलाव और पुलिस प्रशासन को यातायात प्रबंधन व सुरक्षा के सभी इंतजाम करने को कहा। साथ ही दवाओं के साथ डॉक्टरों की तैनाती समेत अन्य व्यवस्थाएं भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष भगत सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष सुनील सिंह बिष्ट, सचिव सुदर्शन तोपाल, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, हरेंद्र सिंह, तहसीलदार राकेश देवली, बीडीओ वीपी ममगाईं, सहायक अभियंता जल संस्थान अरुण गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद