फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Lodge owner and manager beat up travelers

Chamoli News: लॉज की मालिक और मैनेजर ने यात्रियों को पीटा

Mon, 02 Oct 2023 07:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Lodge owner and manager beat up travelers
- नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक लॉज मालिक और कर्मचारियों ने दिल्ली के यात्रियों के साथ देर से पहुंचने पर अतिरिक्त शुल्क न देने पर मारपीट कर दी। तीनों ने हत्या कर देने की धमकी दी। पुलिस ने महिला यात्री की शिकायत पर लॉज मालिक, मैनेजर सहित तीन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, खुशबू पत्नी गौरव मेहता निवासी विवेक विहार, बी-71 विवेक बिहार दिल्ली ने शिकायत दी। वह 30 सितंबर की शाम पति गौरव मेहता, दो बच्चे और भाई मनीष के साथ हरिद्वार गंगा स्नान के लिए आई थी। हरकी पैड़ी स्थित जय श्रीराम लॉज में ठहरे थे। प्रतिदिन के हिसाब से 1200 रुपये तय हुए। रविवार की सुबह परिवार के साथ मनसा देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए गए। दोपहर में मनीष लॉज में चेक आउट के लिए गया।
विज्ञापन


आरोप है कि काफी देर तक मनीष के न आने पर सभी लॉज में पहुंच गए। जहां लॉज मालिक जया, रीना अग्रवाल व मैनेजर संदीप ने मनीष को बैठा रखा था। लॉज से जाने नहीं दिया। देरी होने पर 300 रुपये शुल्क अतिरिक्त मांग रहे थे। बात करने पर 300 की जगह 600 रुपये की मांग करने लगे और गाली-गलौज कर दी। रीना अग्रवाल ने बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मैनेजर संदीप ने गौरव, मनीष और जया ने खुशबू की पिटाई की। हत्या करने की धमकी दी। नगर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed