फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   A bear damaged the crop.

Chamoli News: भालू ने फसल को पहुंचाया नुकसान

Wed, 02 Sep 2026 05:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 02 Sep 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
A bear damaged the crop.
फाेटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। नेलकुड़ाव गांव में भालू की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत है। मंगलवार रात भालू ने खेतों में घुसकर धान की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाया। भालू ने कई खेतों में धान की फसल रौंदने के साथ ही उसे खाकर नष्ट कर दिया। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

पुष्कर सिंह, विजय सिंह, देवेश्वरी देवी, सुनीता देवी और सरस्वती देवी ने बताया कि क्षेत्र में भालू लगातार आवाजाही कर रहा है। इस कारण ग्रामीण शाम के बाद खेतों और आसपास के रास्तों पर जाने से डर रहे हैं। ग्राम प्रधान ममता देवी ने वन विभाग से क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने की मांग की। उन्होंने भालू को आबादी क्षेत्र से दूर करने के साथ ही प्रभावित किसानों को फसल के नुकसान का मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग को तत्काल ठोस कदम उठाने चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed