फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Jan Aakrosh Rally will be taken out in Badrinath to start the Yatra

यात्रा शुरू करने के लिए बदरीनाथ में निकालेंगे जन आक्रोश रैली

Thu, 26 Aug 2021 07:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
Jan Aakrosh Rally will be taken out in Badrinath to start the Yatra
बदरीश संघर्ष समिति की ओर से चारधाम यात्रा शुरू कराने और देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग को लेकर शुक्रवार को बदरीनाथ में जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी। बृहस्पतिवार को रैली की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बदीनाथ धाम में आयोजित बैठक में संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेश मेहता ने बताया कि चारों धामों की यात्रा शुरू नहीं होने से कारोबारियों, तीर्थ पुरोहितों, पुजारियों, हक हकूकधारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। जन आक्रोश रैली के माध्यम से जनता की भावना को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। ब्रह्म कपाल तीर्थ पुरोहित पंचायत समिति के अध्यक्ष उमेश सती ने कहा कि चारों धामों की यात्रा शुरू होनी जरूरी है। रैली में बामणी, माणा, पांडुकेश्वर, जोशीमठ सहित अन्य गांव के हक हकूकधारी, ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहित समिति, डिमरी केंद्रीय पंचायत, बदरीश संघर्ष समिति, बदरीश पंडा समिति और व्यापार संघ से लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed