फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Jagdish Rathi became the provincial president of SC-ST Teachers Association.

Chamoli News: जगदीश राठी बने एससी-एसटी शिक्षक एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष

Tue, 16 Dec 2025 05:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 16 Dec 2025 05:06 PM IST
विज्ञापन
Jagdish Rathi became the provincial president of SC-ST Teachers Association.
फोटो
विज्ञापन

गौचर में हुआ दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन, सुरेश चंद्र बने प्रांतीय महामंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
गौचर। अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन (प्राथमिक से माध्यमिक स्तर तक) के द्विवार्षिक अधिवेशन में प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव हुए। मतदान प्रक्रिया के बाद जगदीश राठी प्रांतीय अध्यक्ष और सुरेश चंद्र प्रांतीय महामंत्री चुने गए। अधिवेशन के दूसरे दिन मंगलवार को नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

मेला मैदान में दो दिन तक चले अधिवेशन में शिक्षकों की कई समस्याओं पर चर्चा हुई। इसके बाद शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद के लिए चार-चार और महामंत्री पद के लिए पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। सोमवार देर रात तक चली चुनाव प्रक्रिया के बाद मंगलवार को चुनाव परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर विजयी हुए जगदीश राठी को 556 मत मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी रघुवीर सिंह तोमर को 68 मतों से हराया। दो अन्य दावेदारों अनूप कुमार को 395 व सुरेंद्र ग्वासीकोटी को 91 मत मिले। महामंत्री पद पर विजयी रहे सुरेश चंद्र को 474 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी आइपी ह्यूमन को 365, रमेश गराकोटी को 332, आरएल आर्य को 279 तथा मानसिंह को 53 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर 761 मत हासिल कर भुवनेश्वरी चंदानी ने जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी राकेश कुमार टम्टा को 303 मतों से हराया। प्रकाश कोहली को 138 और उम्मेद वैरवाण को 91 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर 402 मत पाकर महेंद्र सैलानी विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed