फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   It was the day of Hurreni..., Kali Lagi Baduli... Pammi Naval's songs enthralled the audience, and people danced.

Chamoli News: हुरेणी का दिन......, कैली लगाई बडुली...गीतों से पम्मी नवल ने जमाया रंग, झूमे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 06:14 PM IST
विज्ञापन
It was the day of Hurreni..., Kali Lagi Baduli... Pammi Naval's songs enthralled the audience, and people danced.
गौचर मेले में आयोजित सांस्कृतिक संध्या मे नाचते लोग। संवाद
गौचर मेला
विज्ञापन

फोटो-
हुरेणी का दिन......, कैली लगाई बडुली...गीतों से पम्मी नवल ने जमाया रंग, झूमे लोग
-मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों व स्कूली बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
गौचर। 73वें राजकीय औद्योगिक, विकास एवं सांस्कृतिक मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंग जमाया। शुक्रवार रात नौ बजे से शुरू हुई इस सांस्कृतिक संध्या में जागर गायिका डाॅ. पम्मी नवल और लोक गायक मृणाल रतूड़ी ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। डाॅ. नवल के भैरव नाथ जागर पर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। डॉ नवल के हुरेणी का दिन......, कैल लगाई बडुली...आदि गीतों ने समां बांध्लो दिया। वहीं, लोक गायक मृणाल रतूड़ी के रूप कु मंतर मारेली तिन.... आदि गीतों पर युवा जमकर झूमे। वहीं, सुरेश कुशवाह की टीम ने सूफी गजल से लोग को मंत्रमुग्ध किया। स्कूली बच्चों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मेलाधिकारी एसडीएम सोहन सिंह रांगड़ ने कहा कि मेले को भव्य स्वरूप देने और मेलार्थियों को भरपूर मनोरंजन देने के सभी प्रयास किए जाएंगे ।
इंसेट के लिए-
लोगों ने शिविर में की विभिन्न योग क्रियाएं
गौचर। मेले के दूसरे दिन पंतजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर में समिति से जुड़ी महिलाओं ने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार आदि योग क्रियाएं कर योग के बारे में जानकारी दी। दोपहर को पर्यावरण संगोष्ठी, मानव वन्य जीव संघर्ष पर गोष्ठी, लोक जागृति विकास संस्था, लोक गायक भागचंद्र, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, मां राजराजेश्वरी कुटेटी कलासंगम उत्तरकाशी, रंत रैबार कला मंच आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। वहीं, मेला कमेटी की ओर से नंदाराजजात मार्ग का अध्ययन करने वाली टीम को सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन


क्रॉस कंट्री में खुशी और रोहित रहे प्रथम
मेले के दूसरे दिन आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ में खुशी बिष्ट और रोहित राणा प्रथम और विजय व दीपा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक वर्ग के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में संस्कार पब्लिक स्कूल प्रथम और द ब्रिटिश स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग मे पीएमश्री जीजीआईसी गौचर प्रथम और शिवालिक पब्लिक स्कूल गौचर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं, सीनियर वर्ग में पीएमश्री जाआईसी गौचर प्रथम और पीएमश्री जीजीआईसी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर विधायक अनिल नौटियाल, पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी, भुवन नौटियाल, वन क्षेत्राधिकारी बीएल शाह, जीतेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में आज:
सुबह नौ बजे: खेल कूद प्रतियोगिताएं
पूर्वाह्न 11 बजे: कृषि गोष्ठी
दोपहर 12 बजे: औद्योगिक विकास गोष्ठी
शाम सात बजे: लोक गायक गजेंद्र राणा की प्रस्तुति
रात नौ बजे: लोक गायक सौरभ मैठाणी, धनराज शौर्य एवं अनीषा रांगड़ की सांस्कृतिक संध्या

गौचर मेले में आयोजित सांस्कृतिक संध्या मे नाचते लोग। संवाद

गौचर मेले में आयोजित सांस्कृतिक संध्या मे नाचते लोग। संवाद

गौचर मेले में आयोजित सांस्कृतिक संध्या मे नाचते लोग। संवाद

गौचर मेले में आयोजित सांस्कृतिक संध्या मे नाचते लोग। संवाद

गौचर मेले में आयोजित सांस्कृतिक संध्या मे नाचते लोग। संवाद

गौचर मेले में आयोजित सांस्कृतिक संध्या मे नाचते लोग। संवाद

गौचर मेले में आयोजित सांस्कृतिक संध्या मे नाचते लोग। संवाद

गौचर मेले में आयोजित सांस्कृतिक संध्या मे नाचते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed