फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Infected youth dies while being taken to Kovid Care Center

संक्रमित युवक की कोविड केयर सेंटर ले जाते समय मौत

Mon, 21 Sep 2020 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Infected youth dies while being taken to Kovid Care Center
देवप्रयाग में चंडीगढ़ से अपने गांव आए कोरोना संक्रमित युवक की कोविड केयर सेंटर नरेंद्रनगर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। युवक भद्रकाली बैरियर पर गलत जानकारी देकर गांव पहुंचा था। युवक की कोरोना से मौत की बात सामने आते ही उसके परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया और वहां से चले गए। पुलिस उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रही थी तब उसके ताऊजी आ गए। पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार करवाया गया।
विज्ञापन

देवप्रयाग क्षेत्र का पृथुधार गांव निवासी 32 वर्षीय युवक 10 सितंबर को चंडीगढ़ में कोरोना सैंपल देकर 14 सितंबर को अपने गांव में पूजा-पाठ के लिए पहुंचा था। सीएचसी देवप्रयाग में सैंपलिंग के बाद उसे होम क्वारंटीन कर दिया गया। तब वह स्वस्थ था। सीएचसी प्रभारी डा. सतीश कुमार ने बताया कि युवक की चंडीगढ़ से रिपोर्ट मंगवाई गई, जिसमें वह पॉजिटिव निकला। 20 सितंबर को उसकी तबियत अचानक खराब होने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया। 20 को ही युवक को कोविड केयर सेंटर नरेंद्रनगर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद उसके शव को सीएचसी लाया गया। डा. सतीश ने बताया कि युवक के परिजनों ने अंतिम संस्कार से मना कर दिया और वहां से चले गए। स्वास्थ्य विभाग की सूचना पर तहसीलदार एसएस कठैत ने शव पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि पुलिस शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रही थी, तो उसके ताऊजी का फोन आ गया। उनके हामी भरने पर पुलिस जवानों की मदद से युवक का दाह संस्कार किया गया। उन्होंने बताया कि युवक ने भद्रकाली चेकपोस्ट पर गलत जानकारी दी थी। युवक के परिजनों को क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में पालिका सभासद की माता की मौत
श्रीनगर। कोविड अस्पताल के आईसीयू में भर्ती नगर पालिका सभासद की माता की मौत हो गई। वह कोरोना से संक्रमित थीं। श्रीकोट निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को 9 सितंबर की शाम को बेस अस्पताल लाया गया था। मेडिकल कॉलेज के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया कि वृद्धा मधुमेह से ग्रसित थीं। रैपिड टेस्ट मेें पॉजिटिव आने पर उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। सेहत में सुधार न होने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती किया था। सोमवार को हृदय और फेफड़ों के काम न करने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिला मंत्री, दर्जाधारी राज्यमंत्री भी कोरोना पॉजिटिव
श्रीनगर। सोमवार को भाजपा जिला मंत्री जितेंद्र रावत, दर्जाधारी राज्यमंत्री अतर सिंह असवाल और एक्सेस बैंक के छह कर्मी कोरोना पॉजिटिव आए। इसके अलावा श्रीनगर बाजार के दो व्यापारी और डांग में एक व्यापारी का परिवार भी कोराना संक्रमित मिला।
सिटी रिस्पांस टीम के प्रभारी बलवंत सिंह चौहान ने बताया कि शहर में 23 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। जल निगम में एक होटल के 4 कर्मचारियों के पॉजिटिव आने पर होटल स्वामी दर्जाधारी राज्यमंत्री अतर सिंह असवाल का सैंपल लिया गया, जिसमें वह पॉजिटिव आए। फिलहाल होटल बंद कर दिया गया है। भाजपा जिला मंत्री को होम आइसोलेट किया गया है, जबकि बैंक भी बंद है। तहसीलदार कीर्तिनगर मंजू राजपूत ने बताया कि मलेथा के एक होटल में आइसोलेट किया गया एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि का एक छात्र भी कोराना संक्रमित मिला है।
नरेंद्रनगर ब्लाक बना हॉटस्पॉट, पाणी गांव बना कंटेनमेंट जोन
नई टिहरी/पुरोला। टिहरी जिले में 25 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सबसे अधिक नरेंद्रनगर (फकोट) में 20 केस मिले। एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि अभी 2397 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। संक्रमित सभी लोगों को कोविड केयर सेंटरों में आइसोलेट किया गया है।
वहीं पुरोला ब्लाक के पाणी गांव में पांच ग्रामीण कोरोना पॉजिटिव आने पर प्रशासन ने गांव को कंटेनमेंट जोन बनाकर आवाजाही बंद कर दी है। एसडीएम पुरोला सोहन सिंह सैनी ने बताया कि गांव के रास्ते सील कर यहां बाहरी क्षेत्रों से लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई है। इस दौरान गांव में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुचारु रखने के लिए संबंधित कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ट्रेजरी और बीईओ कल्जीखाल कार्यालय तीन दिन बंद
पौड़ी/कोटद्वार। ट्रेजरी पौड़ी और बीईओ कार्यालय कल्जीखाल में एक-एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिलने पर दोनों कार्यालय को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं कार्यालयों को सैनिटाइज किया गया। कोषाधिकारी पौड़ी प्रवीन बडोनी ने बताया कि ऐहतियात के तौर पर कार्यालय बंद किया गया है। साथ ही संपर्क में आए लोगों को आइसोलेट किया गया है।
वहीं कोटद्वार में सोमवार को 14 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित लोगों को कोविड केयर सेंटर कौड़िया और बेस अस्पताल में भर्ती कर दिया है। सीएमओ डा. मनोज बहुखंडी ने बताया कि बेस अस्पताल में भर्ती दो मरीज भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनकी जांच ट्रू-नेट मशीन के जरिए की गई थी। उन्हें कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। उनके संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है।
गलत दिया पता, चार संक्रमितों को ढूंढने में लगे चार घंटे
पौड़ी। मुख्यालय पौड़ी की सीआरटी टीम को चार युवाओं के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें ढूंढने में खूब पसीना बहाना पड़ा। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दो युवाओं को टीम ने खोज लिया, जबकि दो संक्रमितों का कुछ पता नहीं है। जिला चिकित्सालय पौड़ी में कुछ लोगों का कोरोना सैंपल लिया गया था। जांच में चार लोग संक्रमित मिले, लेकिन सीआरटी टीम ने जब इन संक्रमितों के मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया तो यह गलत मिले। सीआरटी टीम के सदस्य डा. पंकज जुयाल ने बताया कि टीम ने चार घंटे की मशक्कत के बाद दो संक्रमितों को खोज लिया है, जबकि दो को ट्रेस किया जा रहा है। एसडीएम श्याम सिंह राणा ने कहा कि कोरोना सैंपलिंग में गलत सूचना देने वालों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम व महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

चमोली जिले में आठ जवान सहित 11 कोरोना पॉजिटिव
गोपेश्वर/थराली। चमोली जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 11 मामले सामने आए। इनमें आईटीबीपी गौचर के आठ जवान के साथ ही घाट, जोशीमठ व देवाल से एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सीएमओ डा. गुमान सिंह राणा ने बताया कि जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 739 पहुंच गई है, जिनमें से 422 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं थराली के कुलसारी क्षेत्र से 73 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। सीएचसी थराली के डॉ. नवनीत चौधरी ने बताया कि संक्रमित लोगों में कोरोना का कोई भी लक्षण नहीं था। उन्हें होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed