फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   In the meeting of BDC, the demand for investigation of the work of Jal Jeevan Mission was raised.

Chamoli News: बीडीसी की बैठक में जल जीवन मिशन के कार्या की जांच की मांग उठी

Tue, 13 Dec 2022 05:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
In the meeting of BDC, the demand for investigation of the work of Jal Jeevan Mission was raised.
लगातार अनुपस्थित रहे पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सावंत पंवार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह प्रस्ताव घेस गांव के जीआईसी में हुई बीडीसी की बैठक में पारित किया गया। इसके अलावा क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत और सुधार का मुद्दा भी जोरशोर से उठा।
विज्ञापन

बैठक में क्षेत्र की खस्ताहाल देवाल-लोहाजंग-वाण, देवाल-खेता मानमती, हाटकल्याड़ी- बेराधार, कुनारवैंड- घेस- हिमनी, सूया का सुधारीकरण व डामरीकरण की मांग उठी। चार माह से बंद देवसारी सड़क को खोलने, ल्वाणी ईजरपाट सड़क का विस्तारीकरण का प्रस्ताव रखा गया। मेलखेत, पलबरा, ओडर, कोठी, ऊणी, लिंगड़ी, में चैक डैम व सिंचाई नहर बनाने का प्रस्ताव पेश किया गया। स्कूलों में घटती छात्र संख्या पर चिंता जताते हुए शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की तैनाती की मांग उठाई गई। बैठक में लोनिवि, ऊर्जा, एनपीसीसी, पीएमजीएसवाई, जलसंस्थान की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया गया। इस मौके पर बीडीओ अशोक शर्मा, जिपंस आशा धपोला, संगीता देवी, हीरा सिंह, राजेंद्र बिष, वीपी मोर्य, गोपाल बिष्ट, पानसिंह गड़िया, दिलमणी जोशी, सीमा बिष्ट, सुनीता देवी, कलावती देवी, पदम राम मौजूद थे।
विज्ञापन

पहली बार गांव में हुई बैठक, उत्सव का माहौल
ब्लॉक प्रमुख डॉ. दर्शन दानू की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक पहली बार घेस गांव में हुई। इस दौरान उत्सव का माहौल रहा। घेस की महिला मंगल दल ने पारंपरिक परिधान में जनप्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों को टीका लगाया और मंगल गीत गाए। जीआईसी घेस के छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण व महिला समूह ने स्थानीय उत्पादों के स्टॉल लगाए गए। राष्ट्रीय दिव्यांग संस्थान ने विकलांगों को उपकरण वितरित किए। आयुष्मान व आधार कार्ड के स्टॉल भी लगाए गए। कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं ने सदन की कार्रवाई देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed