फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   If women want to move forward then they have to give up

Chamoli News: महिलाओं को आगे बढ़ना है तो त्यागनी होगी रुढि़वादी सोच

Thu, 08 Jun 2023 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
If women want to move forward then they have to give up
महिला सशक्तीकरण पर आयोजित गोष्ठी में बोलीं सगर गांव की महिलाएं
विज्ञापन




महिलाओं के प्रति हम सभी को अपनी सोच बदलनी होगी साथ ही उन पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज भी उठानी होगी। पहाड़ की महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए रुढि़वादिता सोच त्यागनी होगी। महिलाएं संघर्ष और शिक्षा के बलबूते किसी भी क्षेत्र में मुकाम हासिल कर सकती हैं। मंडल घाटी के सगर गांव में अमर उजाला की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में महिलाओं ने उक्त बातें कहीं।




महिला सशक्तीकरण पर आयोजित गोष्ठी में कामकाजी महिलाओं ने अपनी दिनचर्या और संघर्ष के बारे में बताया। सगर गांव की ज्योति नेगी ने बताया कि वे पिछले एक साल से खेतीबाड़ी और पशुपालन कर रही हैं। उन्हें ब्लॉग बनाने का शौक है इस कार्य में परिवार और पति का सहयोग मिला तो आज वह ब्लॉग से कमाई भी कर रही हैं। ज्योति ने कहा कि हमें आगे बढ़ने के लिए रुढि़वादिता को त्यागना होगा। अपनी संस्कृति, रीति-रिवाज, बोली-भाषा को संरक्षित करने के लिए भी आगे आने की जरूरत है। कलावती देवी ने कहा कि आज भी महिला अपराध कम नहीं हुए हैं। शिक्षा का स्तर जितना बढ़ा, उतना ही अपराध भी बढ़ रहा है। जन जागरूकता के कार्यक्रमों से ही अपराधों को रोका जा सकता है। पर्यावरण प्रेमी शिक्षक धन सिंह घरिया ने महिला अधिकारों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर विजया देवी, संतोषी, सुशीला, लता, धनेश्वरी, कुंती, कमला देवी, देवेश्वरी, सरस्वती, पूजा, रमा, दिक्षा, आरती, लक्ष्मी, मुस्कान, मंदोधरी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed