फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Human chain formed for three km for environmental protection

पर्यावरण संरक्षण के लिए तीन किमी तक मानव श्रृंखला बनाई

Thu, 28 Jul 2022 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Human chain formed for three km for environmental protection
नंदासैंण वन आंदोलन में पौधरोपण को जाते हुए सामाजिक कार्यकर्ता मंगला कोठियाल सहित अन्य लोग। - फोटो : KARNPRYAG
बांज के जंगल की रक्षा के लिए 34 साल पहले नंदासैंण के वन आंदोलन में भाग लेने वाले कई लोगों को सम्मानित किया गया। वन आंदोलन की वर्षगांठ के दौरान क्षेत्र के लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए करीब तीन किमी तक मानव श्रृंखला बनाकर आयोजन स्थल तक रैली निकाली। इसके बाद पद्मश्री मैती संस्था के संस्थापक व पर्यावरणविद कल्याण सिंह रावत का नागरिक अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को नंदासैंण में वन आंदोलन की 34वीं वर्षगांठ का शुभारंभ करते हुए विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि जंगलों की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है। पर्यावरण संरक्षण के लिए नंदासैंण क्षेत्र के गांवों ने जो अलख जगाई है वह हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम शुरू होने से पहले डुंग्री, बैनोली, एरोली, मलेठी, सुनाग्वाड़, माथर, मालई, कफलोड़ी, देवल, बैनोली, शैलेश्वर, तोली, धानई, नौटी, छांतोली सहित आसपास के गांवों की महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर करीब तीन किलोमीटर तक पर्यावरण संरक्षण के लिए रैली निकाली। उसके बाद जीआईसी नंदासैंण परिसर और वन पंचायत मालई की वन भूमि में बांज के पौधे रोपे। कार्यक्रम में क्रिकेटर प्रिया राज और कोच नरेंद्र शाह, अलकनंदा व केदारनाथ वन प्रभाग, जीआईसी नंदासैंण, देवभूमि शिक्षण संस्था और हाईस्कूल व इंटर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। वनमंत्री सुबोध अनियाल ने फोन से संबोधित कर क्षेत्र के लोगों के पर्यावरण संरक्षण के प्रति चलाए जा रहे मिशन की सराहना की। इस मौके पर बीईओ एमएस नेगी, पालिकाध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, प्रमुख चंद्रेश्वरी देवी, अनीता भंडारी, भुवन नौटियाल, मंगला कोठियाल, जितेंद्र कुमार, सतेंद्र भंडारी, विनोद नेगी, राजेंद्र सगोई, मोहन भंडारी, अशोक चौधरी, हरेंद्र चौधरी, राकेश पल्लव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed