फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Horses and mules will run in prescribed number on Hemkund Sahib Yatra route

Hemkund Sahib: यात्रा मार्ग पर निर्धारित संख्या में चलेंगे घोड़े-खच्चर, डीएम ने जारी किए निर्देश

Mon, 05 Sep 2022 08:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 05 Sep 2022 08:49 PM IST
सार

बैठक में पशु कल्याण बोर्ड की ओर से गठित पांच सदस्यीय समिति ने हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर संयुक्त निरीक्षण कर अपनी आख्या प्रस्तुत की। समिति ने बताया कि यात्रा मार्ग पर यात्री और सामान ढुलान के लिए प्रति किमी अधिकतम 75 घोड़े-खच्चर का प्रयोग करने पर आवागमन में सुविधा रहेगी।

विज्ञापन
Horses and mules will run in prescribed number on Hemkund Sahib Yatra route
खच्चर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उच्चतम न्यायालय के आदेशों के क्रम में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में हेमकुंड यात्रा पर चलने वाले घोड़े-खच्चरों की संख्या निर्धारित की गई। कहा गया कि यात्रा मार्ग पर प्रति किमी के दायरे में अधिकतम 75 घोड़े-खच्चर चलाए जाएंगे।

विज्ञापन


सोमवार को आयोजित बैठक में पशु कल्याण बोर्ड की ओर से गठित पांच सदस्यीय समिति ने हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर संयुक्त निरीक्षण कर अपनी आख्या प्रस्तुत की। समिति ने बताया कि यात्रा मार्ग पर यात्री और सामान ढुलान के लिए प्रति किमी अधिकतम 75 घोड़े-खच्चर का प्रयोग करने पर आवागमन में सुविधा रहेगी। इस सुझाव को मान लिया गया। साथ ही घोड़े-खच्चरों का पंजीकरण करने, एक घोड़े-खच्चर पर एक हॉकर या मालिक रखने का नियम भी लागू करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन


Chardham Yatra 2022: केदारनाथ यात्रा के लिए पहुंचने लगी हेली कंपनियां, बड़ी संख्या में पहुंच रहे तीर्थयात्री
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि घोड़े-खच्चरों के साथ किसी तरह की क्रूरता न हो, उनकी सुविधा के लिए जो भी आधारभूत ढांचे की जरूरत हो उसकी सूची जल्द उपलब्ध कराएं। इसके अलावा हेमकुंड यात्रा मार्ग पर घोड़े खच्चरों के संचालन के लिए जिला पंचायत के साथ बायलॉज तैयार करने के भी निर्देश दिए।

 बैठक में उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड के सहायक निदेशक लोकेश सिंह, डा. अशोक कुमार, संयुक्त निदेशक डा. शरद भंडारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी टिहरी डा. आशुतोष जोशी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी चमोली डा. प्रलयंकार नाथ, पशु चिकित्साधिकारी डा. डीसी सेमवाल, रविंद्र सिंह राणा, वन क्षेत्राधिकारी आरती मैठाणी, ईडीसी से चंद्रशेखर चौहान, घोड़ा समिति के अध्यक्ष कमलेश चौहान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed