फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Health check of 370 people

Chamoli News: 370 लोगों का स्वास्थ्य जांचा

Sun, 25 Feb 2024 06:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 25 Feb 2024 06:19 PM IST
विज्ञापन
Health check of 370 people
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। आयुष विभाग की ओर से पुलिस मैदान गोपेश्वर में तीन दिवसीय आयुष्कामीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने शिविर का शुभारंभ किया। पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लगभग 370 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सुनील कुमार रतूड़ी ने बताया कि शिविर में आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक विभाग की ओर से स्टॉल लगाकर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया। शिविर में मरीजों का नाड़ी परीक्षण, आयुर्वेदिक परामर्श, अग्नि कर्म चिकित्सा, मर्म चिकित्सा, जलौका (लीच थैरेपी), पंचकर्म परामर्श और होम्योपैथिक चिकित्सा से उपचार किया गया। इस मौके पर जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. केके उनियाल, योग विशेषज्ञ रघुवीर सिंह बर्त्वाल, चीफ फार्मेसी कैलाश भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed