फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Government gives employment to four people in four years

सरकार ने चार साल में चार लोगों को दिया रोजगार : विशाल देव

Wed, 17 Feb 2021 09:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 09:17 PM IST
विज्ञापन
Government gives employment to four people in four years
गोपेश्वर में आयोजित पत्रकार वार्ता में अपनी बात रखते यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी। - फोटो : GOPESHWAR
यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राम विशाल देव का कहना है कि प्रदेश सरकार ने चार साल में चार लोगों को रोजगार दिया है। यह चारों भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के परिवार से हैं। उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्र रैणी में लगाए गए यूथ कांग्रेस के भंडारे को हटाने पर कहा कि यह सरकार का तानाशाहीपूर्ण रवैया है।
विज्ञापन

लोनिवि गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में विशाल देव ने कहा कि यूथ कांग्रेस ने आठ फरवरी की सुबह से वहां पर भंडारा शुरू किया। सात दिन बाद अचानक प्रशासन ने सरकार के कहने पर उसे बंद करा दिया। भंडारे से वह वहां काम कर रहे कर्मचारियों, अपनों की तलाश में आए परिजनों और स्थानीय प्रभावित लोगों की मदद कर रहे थे। मगर सरकार को इसमें भी राजनीति दिखी। आपदा बचाव कार्य में कोई व्यवधान न आए इसलिए उन्होंने इसका विरोध नहीं किया। कहा कि सात फरवरी को वहां पर कर्मचारियों के लिए पानी की भी व्यवस्था नहीं थी। उनके भंडारे के बाद प्रशासन ने भंडारे की व्यवस्था की। साथ ही उन्होंने कहा कि पहले डिप्टी सीएमओ ने बयान दिया कि कुछ लोग चार से पांच दिन तक जिंदा थे। बाद में सरकार के दबाव में बयान बदल दिया। इसकी जांच होनी चाहिए। इस दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नवनीत सती, अरविंद नेगी, विकास जुगरान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed