{"_id":"66eeaf28ffe0f938ce0fa1eb","slug":"gic-bharadisain-gairsain-and-mehalchauri-will-become-model-schools-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-108236-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: जीआईसी भराड़ीसैंण, गैरसैंण और मेहलचौरी बनेंगे आदर्श स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: जीआईसी भराड़ीसैंण, गैरसैंण और मेहलचौरी बनेंगे आदर्श स्कूल
Sat, 21 Sep 2024 05:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 21 Sep 2024 05:04 PM IST
विज्ञापन
फोटो
विद्यालय शिक्षा की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए निर्देश
कहा-जर्जर कक्ष में किसी भी सूरत में न चलाएं कक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने विद्यालयी शिक्षा की समीक्षा को लेकर बैठक ली। डीएम ने राजकीय इंटर काॅलेज गैरसैंण, भराड़ीसैंण और मेहलचौरी को आदर्श विद्यालय बनाने के निर्देश दिए। कहा कि इसके लिए अलग से बजट की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही जिन विद्यालयों के बोर्ड का परिणाम खराब रहा है उसकी सूची तैयार करते हुए नियमित विद्यालयों की मॉनीटरिंग की जाए। साथ ही जर्जर कक्ष में किसी भी सूरत में कक्षाएं संचालित न की जाएं।
डीएम ने जर्जर विद्यालयों की मरम्मत के लिए शीघ्र प्रस्ताव करने के निर्देश दिए। कहा कि विद्यालयों में स्मार्ट क्लास रूम, डिजिटल शिक्षा और वर्चुअल कक्षाओं की नियमित मॉनीटरिंग करें। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण व किसी बच्चे में बीमारी होने की पर्याप्त जानकारी न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बैठक में पूरी जानकारी के साथ आने के निर्देश दिए। कहा कि सभी बालिका इंटर कॉलेजों में सेनेटरी नैपकिन मशीन लगाएं और बिजली व पानी की उचित व्यवस्था करें। प्रभारी मुख्य शिक्षाधिकारी धर्म सिंह रावत ने विद्यालयी शिक्षा से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में खंड शिक्षाधिकारी पंकज उप्रेती सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।