फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Ghat-Bhent road connecting seven villages was destroyed

सात गांवों को जोड़ने वाली घाट-भेंटी सड़क हुई खस्ताहाल

Sun, 23 May 2021 11:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Ghat-Bhent road connecting seven villages was destroyed
हाल ही में हुई अतिवृष्टि से घाट-भेंटी (13 किमी) सड़क की हालत खस्ता हाल हो गई है। घाट ब्लॉक के सात गांवों को यातायात से जोड़ने वाली यह एकमात्र सड़क है, लेकिन कई जगहों पर मलबा आने और पानी जमा होने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी मुश्किल से हो पा रही है।
विज्ञापन

एक साल से घाट-भेंटी सड़क का सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य चल रहा है, लेकिन दो माह से कार्य ठप पड़ा है। हिल कटिंग का मलबा भी सड़क के किनारे पड़ा हुआ है। कॉजवे निर्माण का कार्य भी आधा-अधूरा पड़ा है। जिन जगहों पर सड़क खतरनाक है, वहां ग्रामीण वाहन में जाने के बजाय पैदल आवाजाही कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि ठेकेदार ने सड़क सुधारीकरण कार्य अधूरा छोड़ दिया है, जिससे छोटे वाहन भी मुश्किल से आवाजाही कर पा रहे हैं। लांखी गांव के मोहन सिंह दानू का कहना है कि कई जगहों पर स्कपर निर्माण के कुछ ही दिनों बाद क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिन्हें अभी तक ठीक नहीं किया गया है। बीते दिनों हुई बारिश से सड़क बेहद खस्ता हालत में पहुंच गई है। इस सड़क से फाली, सेंती, लांखी, भटियाणा, बांजबगड़, भेंटी और बांजबगड़ गांव के ग्रामीण जान जोखिम में डालकर वाहनों में आवाजाही कर रहे हैं। इधर, पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता आरएस रमोला का कहना है कि जल्द ही सड़क का सुधारीकरण कार्य किया जाएगा। बरसात से पहले सड़क को चाक-चौबंद कर दिया जाएगा। सड़क पर डामरीकरण कार्य भी किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed