{"_id":"6ad37d30e043d3d4970031d7","slug":"four-players-from-gopeshwar-selected-for-the-north-zone-table-tennis-team-chamoli-news-c-5-1-drn1019-1092613-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: टेबल टेनिस में गोपेश्वर के चार खिलाड़ी नॉर्थ जोन के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: टेबल टेनिस में गोपेश्वर के चार खिलाड़ी नॉर्थ जोन के लिए चयनित
विज्ञापन
अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में गोपेश्वर की टीम विजेता रही, जबकि छात्र वर्ग में टीम उपविजेता बनी। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर मीनाक्षी, अनुष्का, पीयूष और आदित्य का चयन नॉर्थ जोन प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की ओर से पीजी कॉलेज नई टिहरी में 16 और 17 अक्तूबर को दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्रा वर्ग के फाइनल में गोपेश्वर की टीम ने नई टिहरी की टीम को हराकर खिताब जीता। वहीं, छात्र वर्ग के फाइनल में गोपेश्वर की टीम को हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रुड़की की टीम से हार का सामना करना पड़ा।
महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए क्रीड़ा प्रभारी डॉ. राजेश कुमार और टीम कोच डॉ. अनुराग शर्मा को बधाई दी। साथ ही चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।