फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Four players from Gopeshwar selected for the North Zone table tennis team

Chamoli News: टेबल टेनिस में गोपेश्वर के चार खिलाड़ी नॉर्थ जोन के लिए चयनित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
Four players from Gopeshwar selected for the North Zone table tennis team
अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में गोपेश्वर की टीम विजेता रही, जबकि छात्र वर्ग में टीम उपविजेता बनी। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर मीनाक्षी, अनुष्का, पीयूष और आदित्य का चयन नॉर्थ जोन प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की ओर से पीजी कॉलेज नई टिहरी में 16 और 17 अक्तूबर को दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्रा वर्ग के फाइनल में गोपेश्वर की टीम ने नई टिहरी की टीम को हराकर खिताब जीता। वहीं, छात्र वर्ग के फाइनल में गोपेश्वर की टीम को हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रुड़की की टीम से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए क्रीड़ा प्रभारी डॉ. राजेश कुमार और टीम कोच डॉ. अनुराग शर्मा को बधाई दी। साथ ही चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed