फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Four houses burnt in forest fire, people escaped and saved their lives

जंगल की आग में चार मकान जले, लोगों ने भागकर बचाई जान

Sat, 17 Apr 2021 06:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
Four houses burnt in forest fire, people escaped and saved their lives
मुंदोली गांव के मैला चैक तोक के पास जंगलों में लगी आग बस्ती तक पहुंच गई। ग्रामीणों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन आग मकानों तक पहुंच गई। आग से चार मकान और दो गोशाला जलकर राख हो गए। इस आगजनी में गोशाला में बंधे आठ मवेशी जलकर मर गए जबकि दो मवेशी झुलस गए। आग से मकान में रखा सारा सामान भी जल गया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को मैला चैक के नीचे जंगल में आग लग गई और अचानक बस्ती तक पहुंच गई। आग पहुंचने से लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन मकान के अंदर रखा सामान और जानवरों को नहीं बचा पाए। आग में खीमीराम का मकान सहित दो मवेशी, गबरराम का मकान, एक गाय मर गई और दो बैल झुलस गए। धनुली देवी का मकान जल गया और चार मवेशी मर गए। नारायण सिंह का मकान और मोहन राम व धनी राम की गोशाला जल गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर प्रशासन व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तहसीलदार रवि शाह ने कहा कि चार मकान जले हैं। साथ ही गोशाला जली और आठ मवेशियों की मौत हुई है। कुछ क्षेत्र रिजर्व फॉरेस्ट होने के कारण प्रशासन व वन विभाग इसकी संयुक्त रिपोर्ट बनाएगा। एक-दो दिन में दोनों विभाग अपनी रिपोर्ट बनाएंगे। जंगल में आग कैसी लगी इसकी जांच वन विभाग कर रहा है। घटना स्थल पर तहसीलदार रवि शाह, रेंजर टीएस बिष्ट, डिप्टी रेंजर त्रिलोक बिष्ट, पटवारी नवलकिशोर मिश्रा व विनोद रौतियाल पहुंचे। लोगों ने जंगल में आग लगाने वालों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनपुर क्षेत्र में एक हेक्टेयर जंगल जला
रुद्रप्रयाग/अगस्त्यमुनि। रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के अंतर्गत धनपुर क्षेत्र में आरक्षित वनों में भीषण आग से एक हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र जल गया। उधर, अगस्त्यमुनि में भी गबनी गांव का जंगल रातभर धधकता रहा।

धनपुर रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र में आग की सूचना पर क्रू्-स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी, लेकिन तब तक एक हेक्टेयर वन क्षेत्र जल चुका था। वन दरोगा शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि अराजक तत्वों की ओर से जगह-जगह वन क्षेत्रों में आग लगाई जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से आग की किसी भी घटना पर तत्काल क्रू-स्टेशन व मास्टर कंट्रोल रूम को सूचना देने की अपील की। इस मौके पर नरेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह, गोविंद सिंह और बीरेंद्र सिंह मौजूद थे। उधर, गबनी गांव के ऊपरी क्षेत्र में चीड़ का जंगल रातभर धधकता रहा। इधर, प्रभागीय कार्यालय से बताया गया कि फायर सीजन में अभी तक आग की 130 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें 160 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed