फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Football, volleyball and cross country will be organized in the sports ground

Chamoli News: खेल मैदान में होगा फुटबाल, वॉलीबाल और क्रॉस कंट्री का आयोजन

Fri, 11 Aug 2023 06:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 06:52 PM IST
विज्ञापन
Football, volleyball and cross country will be organized in the sports ground
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेल विभाग की ओर से आयोजित की जा रहीं प्रतियोगिताएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर खेल मैदान गोपेश्वर में क्रॉस कंट्री, फुटबाल और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिताएं 13 अगस्त से शुरू होंगी और 15 अगस्त को समापन होगा।
खेल विभाग चमोली की ओर 14 अगस्त को आयोजित क्रॉस कंट्री में बालक के लिए चार आयु वर्ग में दौड़ होगी। जिसमें अंडर 12 आयु के लिए दो किमी, अंडर 14 आयु के लिए तीन किमी, अंडर 17 आयु वर्ग के लिए पांच किमी व ओपन वर्ग के लिए सात किमी दौड़ आयोजित होगी। जबकि बालिकाओं के लिए अंडर 12 आयु वर्ग की दो किमी और ओपन वर्ग के लिए पांच किमी दौड़ आयोजित होगी।
विज्ञापन

प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह रावत ने बताया कि इसके अलावा 13 अगस्त से 15 अगस्त तक खेल मैदान गोपेश्वर में अंडर 17 वर्ष के बालकों की जिला स्तरीय फुटबाल और 14 व 15 अगस्त को अंडर 17 वर्ष की बालिकाओं की वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। विजेताओं को विभाग की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed