फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli flock of Himalayan vultures is again seen in Jyotirmath, it was missing for a long time

Chamoli: ज्योतिर्मठ में फिर दिखने लगा हिमालयी गिद्धों का झुंड, लंबे समय से था गायब, पक्षी प्रेमियों में खुशी

Mon, 17 Feb 2025 07:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 17 Feb 2025 07:16 PM IST
सार

ज्योतिर्मठ क्षेत्र में पहले काफी संख्या में हिमालयी गिद्ध रहते थे, धीरे-धीरे इनकी संख्या में गिरावट आने लगी। कुछ वर्षों से क्षेत्र में यह गिद्ध दिखने बंद हो गए थे। लेकिन पिछले कुछ समय से यहां फिर गिद्धों के झुंड दिखने लग गए हैं।

विज्ञापन
Chamoli flock of Himalayan vultures is again seen in Jyotirmath, it was missing for a long time
गिद्ध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काफी समय से गायब हिमालयी गिद्धों के झुंड फिर दिखने लग गए हैं। इससे पक्षी प्रेमियों व पर्यावरणविदों में खुशी की लहर है। हिमालयी गिद्ध पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

विज्ञापन


ज्योतिर्मठ क्षेत्र में पहले काफी संख्या में हिमालयी गिद्ध रहते थे, धीरे-धीरे इनकी संख्या में गिरावट आने लगी। कुछ वर्षों से क्षेत्र में यह गिद्ध दिखने बंद हो गए थे। लेकिन पिछले कुछ समय से यहां फिर गिद्धों के झुंड दिखने लग गए हैं। अब नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के बफर जोन जोगी धारा कंपार्टमेंट क्षेत्र में हिमालयी गिद्धों के झुंड चट्टानों व पेड़ों में नजर आ रहे हैं। बर्ड वाचिंग के विशेषज्ञ संजय कुंवर का कहना है कि लंबे समय से ज्योतिर्मठ क्षेत्र में हिमालयी गिद्ध नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


Chamoli News: लासी-सरतोली सड़क का सुधारीकरण शुरू, जेसीबी से हटाया मलबा
विज्ञापन
विज्ञापन


गिद्ध हमारे प्राकृतिक सफाईकर्मी माने जाते हैं। मृत जानवरों को खाकर संक्रमण फैलने से बचाते हैं। इनका फिर से दिखना पर्यावरण की दृष्टि से भी शुभ संकेत है। गिद्धों से पारिस्थितिकी तंत्र का संतुलन बना रहता है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी गौरव नेगी का कहना है कि मवेशियों के उपचार में प्रयोग होने वाली दवा के चलते गिद्धों की संख्या में गिरावट आ गई थी। अब यह फिर से दिखने लगे हैं। इनकी संख्या भी बढ़ रही है जो पर्यावरण के लिए बहुत ही अच्छा संकेत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed