फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Improvement of Lasi-Sartoli road started, debris removed with JCB

Chamoli News: लासी-सरतोली सड़क का सुधारीकरण शुरू, जेसीबी से हटाया मलबा

Sun, 16 Feb 2025 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 16 Feb 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
Improvement of Lasi-Sartoli road started, debris removed with JCB
फोटो
विज्ञापन

फॉलोअप
डीएम के निर्देश पर पीएमजीएसवाई ने शुरू किया काम
पगनों गांव को जोड़ने वाली सड़क का काम आज होगा शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/नंदानगर। बरसात के समय से खस्ताहाल पड़ी लासी-सरतोली (10 किमी) सड़क का सुधारीकरण कार्य शुरू हो गया है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी के निर्देश पर पीएमजीएसवाई की ओर से रविवार को सड़क से जेसीबी लगाकर मलबे को हटाया गया। वहीं पगना गांव को जोड़ने वाली सड़क का काम सोमवार से शुरू किया जाएगा।

दो फरवरी को क्षेत्र के ग्रामीणों ने डीएम से भेंट कर सड़क की बदहाल स्थिति के बारे में बताया। जिस पर डीएम ने चमोली तहसील प्रशासन को मौके पर जाकर सड़क का निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद शनिवार को भी ग्रामीण डीएम से मिले। इस पर नायब तहसीलदार दीपशिखा पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने सरतोली गांव में सड़क के खस्ताहाल स्थानों को चिह्नि कर यहां जेसीबी से सुधारीकरण कार्य करने के निर्देश दिए। रविवार को पीएमजीएसवाई की ओर से सड़क सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया गया। पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह बिष्ट, दर्शन सिंह, अरविंद सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि सड़क खस्ताहालत होने से वे वाहनों में आवाजाही भी नहीं कर पा रहे थे। इधर, जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवाई को नंदानगर में बैरासकुंड क्षेत्र के पगना गांव को जोड़ने वाली सड़क का शीघ्र सुधारीकरण करने के निर्देश दिए। डीएम ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को सोमवार को मौके पर जाकर सड़क सुधारीकरण कार्य शुरू करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed