{"_id":"5e1df0168ebc3e4b455fac5e","slug":"five-roads-closed-no-electricity-in-10-villages-gopeshwar-news-drn332756698","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सड़कें बंद, 10 गांवों में बिजली नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सड़कें बंद, 10 गांवों में बिजली नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच सड़कें बंद, 10 गांवों में बिजली नहीं
चमोली जिले के 134 गांव बर्फ से ढके
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। बर्फबारी के बाद से शुरू हुई ग्रामीणों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जिले में लगातार हो रही बर्फबारी ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। सोमवार रात को हुई बर्फबारी से जिले के 134 गांव पूरी तरह बर्फ से ढक गए हैं। हालांकि अधिकांश गांवों में पहले से बर्फ पड़ी हुई थी, लेकिन सोमवार की बर्फबारी से दुश्वारियां और बढ़ गई हैं। बर्फबारी से पांच सड़कें बंद हो गई और 10 गांवों की बिजली गुल हो गई।
सोमवार को अपराह्न चार बजे बदरीनाथ, हेमकुुंड सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई थी। कुछ देर बाद औली सहित ऊंचाई वाले गांवों में भी बर्फबारी हुई और निचले इलाकों में बारिश हुई। बर्फबारी से जोशीमठ ब्लॉक के 55, दशोली ब्लॉक के सात, पोखरी ब्लॉक के तीन, गैरसैंण ब्लॉक के 10, थराली ब्लॉक के 43 और घाट ब्लॉक के 16 गांव बर्फ से ढक गए। बारिश और बर्फबारी का सिलसिला रातभर चलता रहा। इससे जोशीमठ-परसारी, गोपेश्वर-पोखरी, तपोवन-करछौं, जोशीमठ-मलारी और गोपेश्वर-चोपता मोटर मार्ग बंद हो गए हैं। इसके अलावा जोशीमठ ब्लॉक में औली, डुमक-कलगोठ, बैनाकुली और दशोली ब्लॉक के ईराणी-धारकुमाला जबकि नारायणबगड़ के 10 गांवों में बिजली गुल हो गई है। मार्ग खोलने और बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए विभागीय कर्मचारी लगे हैं।