फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Five people including a young man who came from Delhi

दिल्ली से आए युवक समेत पांच लोग क्वारंटीन

Fri, 03 Apr 2020 08:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Five people including a young man who came from Delhi
गौचर से मुरादाबाद जा रहे तीन मजदूरों को चौकी पुलिस सिमली के जवानों ने क्वारंटीन सेंटर भेज दिया। जबकि नाराणबगड़ में एक ट्रक चालक और रुद्रप्रयाग में दिल्ली से आए एक युवक का चालान कर उसे क्वारंटीन सेंटर भेजा गया।
विज्ञापन

सिमली के चौकी इंचार्ज अमित नौटियाल ने बताया कि शुक्रवार को सिमली में चेकिंग के दौरान तीन मजदूर ओम प्रकाश, हेमराज और राजेंद्र को पकड़ा। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वह गौचर से पैदल मुरादाबाद जा रहे थे। इस पर पुलिस ने तीनों मजदूरों को गौचर में क्वारंटीन कर दिया। वहीं पॉलिटेक्निक भवन में क्वारंटीन में रखे गए लोगों के मनोरंजन के लिए गैरसैंण प्रशासन ने टेलीविजन लगा दिया है। सीएचसी के प्रभारी अधीक्षक डॉ. फिरोजखान ने बताया कि अभी क्वारंटीन सेंटर में 26 लोग हैं। वहीं नारायणबगड़ के परखाल में बृहस्पतिवार को पकड़े गए ट्रक चालक को जमानत पर रिहा कर दिया और जिन लोगों को चालक ट्रक में छुपाकर रामनगर ले जा रहा था उनको क्वारंटीन सेंटर भेजा गया।
विज्ञापन

वहीं रुद्रप्रयाग में डीएम व पुलिस अधीक्षक ने भीरी से लेकर मक्कू गांव का भ्रमण कर लोगों को कोराना संक्रमण के प्रति जागरूक किया। क्षेत्र के कई गांवों का ड्रोन कैमरा से जायजा भी लिया गया। इस दौरान सड़क पर बेवजह घूम रहे दिल्ली से आए एक युवक का चालान कर उसे क्वारंटीन केंद्र भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव लेकर दून से देवाल पहुंचे सात लोग क्वारंटीन
देवाल। स्वाइन फलू से संक्रमित मरीज के शव को देहरादून से देवाल लाने वाले सात लोगों को 14 दिन के लिए पर्यटन आवास गृह में क्वारंटीन कर दिया गया है। राजस्व निरीक्षक एसएस नेगी ने बताया कि हाटकल्याड़ी गांव के बहादुर सिंह (75) देहरादून के इंदिरेश अस्पताल में भर्ती थे। जहां पर उनका अन्य बीमारी के साथ स्वाइन फ्लू का इलाज हुआ, लेकिन, दो अप्रैल को उनकी मौत हो गई। जिस वाहन से बहादुर सिंह को देहरादून से देवाल लाया गया, उसमें बैठे चालक सहित सात लोगों का गौचर में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उसके बाद सातों लोगों को देवाल के पर्यटन आवास गृह में क्वारंटीन कर दिया गया।
डॉक्टरों की टीमों ने गांवों जाकर लोगों का स्वास्थ्य जांचा
गैरसैंण। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए गैरसैंण ब्लॉक में चिकित्सकों की चार टीमें बनाई गई हैं, जो गांवों में जाकर बाहर से आने वाले लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही हैं। शुक्रवार को डा. राजेश गैड़ी, डा. कमल कुमार, डा. मानवेंद्र, डा. रणजीत ने चोरड़ा, छजगाड़, मैलाणा, सारकोट, मरोड़ा, कनख्वाली, खेती आदि गांवों में जाकर लोगों की थर्मल स्कैनिंग कर स्वास्थ्य जांचा।
-----------------------------------------------------------------------
चांदपुर से लौटे दो और जमाती क्वारंटीन सेंटर भेजे
लकड़ीपड़ाव से किया चिह्नित, अब जमातियों की संख्या हुई 13
अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार। लॉकडाउन के बीच यूपी के चांदपुर से लौटे दो और जमातियों को कोतवाली पुलिस ने लकड़ीपड़ाव से चिह्नित कर उन्हें सिमलचौड़ क्वारंटीन सेंटर भेज दिया है। अब चांदपुर के जमातियों की संख्या 11 से बढ़कर 13 हो गई है। प्रशासन ने सभी 13 जमातियों के परिवारों को होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए हैं।
एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि चांदपुर की जमात से लौटे 11 जमातियों को दो दिन पहले तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से तलाशकर सिमलचौड़ आयुर्वेदिक अस्पताल के क्वारंटीन सेंटर भेजा था। बृहस्पतिवार शाम को जमात के दो अन्य सदस्यों को उन्हीं के केंद्र में भेज दिया। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व नगीना और दिल्ली के 39 जमातियों को निजामुद्दीन मरकज की घटना सामने आने के अगले दिन ही एडीबी कौड़िया के क्वारंटीन सेंटर में भेजा जा चुका है। अभी तक सभी का स्वास्थ्य सामान्य है।
200 बेड का आइसोलेशन वार्ड किया जा रहा तैयार
रुद्रप्रयाग। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में शंकराचार्य अस्पताल को कोविड अस्पताल के रूप में तैयार किया जा रहा है। यहां 56 आइसोलेशन बेड पहले से तैयार हैं। अब विधायक निधि व सीएसआर से मिले 18 लाख रुपये में जर्मन हेंगर वाटर प्रूफ टेंट से 200 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया जा रहा है। साथ ही बीस से अधिक अस्थायी शौचालय भी तैयार किए जा रहे हैं। सीएमओ डा. एसके झा ने बताया कि जनपद में आबादी के अनुपात के हिसाब से तीन सौ आइसोलेशन बेड तैयार किए जा रहे हैं। अगर, जरूरी हुआ तो जिला अस्पताल के टॉप फ्लोर को भी आइसोलेशन वार्ड के रूप में तैयार किया जाएगा। ब्यूरो

--------------------------------------------------------------------------------------------
चमोली जिले में क्वारंटीन की संख्या 3514 पहुंची
गोपेश्वर। चमोली जिले में कुल 3514 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। 81 लोगों को क्वारंटीन सेंटर जबकि 3433 लोग होम क्वारंटीन में रखे गए हैं। जिले में डॉक्टरों की 21 टीमें तैनात की गई है जो होम क्वारंटीन में रखे लोगों का नियमित चेकअप कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed