फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Fish production will start again in Pindar river, seeds will be sown

Chamoli News: पिंडर नदी में फिर होगा मछलियों का उत्पादन, डाले जाएंगे बीज

Fri, 09 Feb 2024 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 09 Feb 2024 06:40 PM IST
विज्ञापन
Fish production will start again in Pindar river, seeds will be sown
कुंवारी गांव में भूस्खलन रुकने के बाद साफ बहने लगी पिंडर नदी
विज्ञापन

सात माह तक मटमैली बहने के कारण मर रही थीं मछलियां
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। बागेश्वर जिले के कुंवारी गांव में भूस्खलन रुकने के बाद अब फिर से पिंडर नदी में मछलियों का उत्पादन किया जाएगा। पिछले सात महीनों से पिंडर नदी के मटमैली बहने से इसमें पाई जाने वाली ट्राउट मछलियां समाप्त हो रही थीं। अब चमोली जिले का मत्स्य विभाग पिंडर में मछलियों के बीज डालकर उत्पादन करेगा।

पिंडर नदी में ट्राउट, मेगा कार्क और रोहू प्रजाति की मछलियां अधिक मात्रा में पाई जाती हैं। इससे सैकड़ों लोगों का रोजगार भी जुड़ा है। वर्ष 2013 में कुंवारी गांव में भूस्खलन शुरू हुआ था जो धीरे-धीरे इस साल भी होता रहा। ऐसे में हर साल गाद और मलबा शंभू नदी में बहकर पिंडर नदी में आने से नदी दूषित हाेने लगी। पिछले साल भी करीब सात माह तक पिंडर नदी मटमैली बहती रही, जिससे ट्राउट के साथ कई मछलियां समाप्त हो रही थीं। अब भूस्खलन रुक गया है जिससे पानी साफ हो गया है। अब यहां मछलियां के बीज डाले जाएंगे। वहीं मत्स्य विभाग चमोली के प्रभारी जगदंबा राज का कहना है कि मछलियों की संख्या बढ़ाने के लिए पिंडर नदी में बीज डाले जाएंगे जिससे फिर से मछलियों की संख्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed