फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Fire broke out on Ram Parvat near Pipalkoti

Chamoli News: पीपलकोटी के पास राम पर्वत पर भड़की आग

Sun, 08 Mar 2026 06:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 08 Mar 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out on Ram Parvat near Pipalkoti
फोटो
विज्ञापन

शनिवार रात को लगी आग जंगल के बड़े क्षेत्र में फैली, फैला धुआं
संवाद न्यूज एजेंसी
पीपलकोटी। नगर क्षेत्र पीपलकोटी के ठीक सामने की राम पर्वत पर भीषण आग लगी हुई है। आग ने पूरी पहाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया है। आग लगने से क्षेत्र में धुआं ही धुआं फैल गया है।
पीपलकोटी के सामने भूमि संरक्षण वन प्रभाग के अंतर्गत राम पर्वत पर शनिवार देर शाम को अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने पूरी पहाड़ी को चपेट में ले लिया। चीड़ का जंगल होने और सूखी घास होने से सुबह तक आग जंगल के कई किमी के क्षेत्र में फैल चुकी है। काफी समय से बारिश नहीं होने से पहाड़ियां सूखी पड़ी हैं। सूखी घास, पत्ते, पिरुल चिंगारी पड़ते ही धधकने लग रहे हैं। अभी हाल ही में पीपलकोटी के पास ही सांगल चाड़ा और बिरही के टिटरी तोक के जंगल में दो दिन तक आग भड़की रही। वहीं पीपलकोटी के राम पर्वत पर भी आग तेजी से फैल रही है। नदी के दूसरी पार होने के कारण और खड़ी पहाड़ी होने के से वन विभाग के लिए भी यहां आग को काबू करना मुश्किल हो रहा है। जगह-जगह आग लगने से गोपेश्वर सहित आस-पास के क्षेत्रों में धुंध छाई हुई है।
विज्ञापन


गंडीक, नलगांव और मौंणा के जंगलों में लगी आग

नारायणबगड़। शनिवार देर रात गंडीक के जंगल में लगी आग रविवार सुबह नलगांव के जंगल तक पहुंच गई। दिन भर आग पर नियंत्रण नहीं होने से आग देरशाम तक मौणा गांव के जंगलों तक पहुंच गई। नलगांव-नारायणबगड़ के बीच जंगल में लगी हुई आग के कारण पहाड़ी चट्टानों के नीचे से गुजर रहे हाईवे पर लगातार पत्थर गिर रहे हैं जिससे वाहनों को खतरा बना हुआ है। हालांकि वनविभाग के कर्मचारी आग पर नियंत्रण पाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं लेकिन जंगल की विषम भौगोलिक व विपरीत परिस्थिति के कारण वनाग्नि को काबू करना मुश्किल हो रहा है। वनक्षेत्राधिकारी अखिलेश भट्ट ने बताया कि शनिवार रात से ही 10 वन कर्मियों की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। खड़ी चट्टानों पर लगी आग पर नियंत्रण पाना मुश्किल हो रहा है। फिर भी आग काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed