फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Financial approval received for construction of bridge in Juwa Gwad

Chamoli News: जुवा ग्वाड़ में पुल निर्माण के लिए मिली वित्तीय स्वीकृति

Mon, 15 Dec 2025 07:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 15 Dec 2025 07:39 PM IST
विज्ञापन
Financial approval received for construction of bridge in Juwa Gwad
फोटो
विज्ञापन

2021 में रैणी आपदा में बह गया था पुल
तब से ग्रामीण ट्रॉली से कर रहे थे आवाजाही

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। जुवा ग्वाड़ के ग्रामीणों को अब ट्रॉली से निजात मिल जाएगी। शासन ने रैणी-जुवा ग्वाड़ झूला पुल निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृत दे दी है। लोनिवि अब इसके टेंडर की प्रक्रिया की तैयारी में जुटा गया है।

सात फरवरी 2021 को रैणी में आई आपदा में धौली गंगा पर बना जुवा ग्वाड़ को जोड़ने वाला झूला पुल बह गया था। उस समय लोनिवि ने तात्कालिक तौर पर लोगों की आवाजाही करने के लिए ट्रॉली लगाई और शासन को पुल निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा। मगर शासन स्तर पर फाइल अटकी रही। ग्रामीण आपदा के बाद से आज तक ट्रॉली से ही आवाजाही कर रहे हैं। अब शासन ने पुल निर्माण के लिए नौ करोड़ 98 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। जिला पंचायत सदस्य आयुषी बुटोला ने कहा कि लोगों को ट्रॉली से आवाजाही करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पुल बनने से सुविधा मिलेगी। ग्राम प्रधान दिनेश राणा ने पुल निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति मिलने पर खुशी जताई। वहीं लोनिवि के अधिशासी अभियंता नवीन ध्यानी ने बताया कि जल्द पुल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सर्दियों के बाद वहां काम शुरू कर दिया जाएगा। सब कुछ सामान्य रहा तो पुल को एक साल में तैयार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed