{"_id":"575045d64f1c1b7f2f108bb4","slug":"fight-between-ward-member-and-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभाषद और पुलिस के बीच हुई तीखी नोंक झोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभाषद और पुलिस के बीच हुई तीखी नोंक झोंक
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग (चमोली)
Updated Thu, 02 Jun 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग के पोखरी पुल के समीप अवैध कब्जे के संबध में पुलिस से बहस करती सभासद।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के पोखरी पुल के समीप हो रहे अवैध अतिक्रमण को रोकने के लिए बृहस्पतिवार को पालिका प्रशासन और पुलिस ने अभियान संचालित किया। इस बीच सभाषद और पुलिस के बीच तीखी नोंक झोंक हुई।
विज्ञापन
नगर पालिका के ईओ एलएन मिश्र ने बताया कि पालिका की सभासद की ओर से बदरीनाथ हाईवे के पोखरी पुल के समीप अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है। कहा कि यहां पर पालिका की ओर से प्रतिक्षालय के निर्माण का प्रस्ताव पारित है। बताया कि सभाषद अनिता नेगी की ओर से किए जा रहे अवैध अतिक्रमण को रोकने के लिए डीएम और एसपी को पत्र लिखकर महिला पुलिस प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी प्रदीप राठौर ने बताया कि पोखरी पुल के समीप किए जा रहे अवैध अतिक्रमण का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। साथ ही मामले के निराकरण तक निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि शांति भंग के मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन