{"_id":"65aa65f0f840e7e265054fc8","slug":"expressed-anger-over-road-work-not-starting-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-4187-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सड़क का काम शुरू न होने पर जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सड़क का काम शुरू न होने पर जताया आक्रोश
Fri, 19 Jan 2024 05:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 19 Jan 2024 05:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो
ग्रामीण बोले, टेंडर होने के बाद भी शुरू नहीं किया गया काम
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी। चांदनीखाल-रडुवा-कांडई-रैसू मार्ग पर निर्माण शुरू नहीं होने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने कहा कि टेंडर होने के बाद भी ठेकेदार ने की ओर से काम शुरू नहीं कराया गया है। उन्होंने इस संबंध में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। कहा कि जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो फिर से आंदोलन किया जाएगा।
सड़क संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवेंद्र बत्र्वाल, उपाध्यक्ष सज्जन रडवाल, दिनेश रडवाल, इंद्र प्रकाश रडवाल, हरेंद्र बत्र्वाल, संदीप बत्र्वाल, सूरत बत्र्वाल, युद्धवीर बत्र्वाल, राजकिशोर ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद पांच साल पहले 11 किमी सड़क स्वीकृत हुई थी। चार महीने पहले लोनिवि ने सड़क के चार किमी तक के निर्माण के लिए टेंडर निकाला। काम शुरू नहीं होने पर ग्रामीणों ने नवंबर में दो दिन चक्का जाम किया था। उस वक्त लोनिवि के अधिशासी अभियंता ने आश्वासन दिया था कि खेतों का मुआवजा तैयार कर एक माह में काम शुरू कर दिया जाएगा लेकिन दो माह बीत गए स्थिति जस की तस है। अब ग्रामीणों के सब्र का बंध टूट रहा है। वहीं नायब तहसीलदार हरीशचंद्र पांडे ने कहा कि जमीन का मुआवजा तैयार कर लिया गया है। निर्माण को लेकर लोनिवि से बात की जाएगी।