फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Expired medicines destroyed, reprimanded for dirt

Chamoli News: एक्सपायरी दवाएं की नष्ट, गंदगी पर लगाई फटकार

Thu, 11 Sep 2025 07:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 11 Sep 2025 07:15 PM IST
विज्ञापन
Expired medicines destroyed, reprimanded for dirt
औषधि निरीक्षक ने किया दवा की दुकानों का औचक निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी (चमोली)। औषधि निरीक्षक की टीम ने पोखरी क्षेत्र में संचालित दवा की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ दुकानों में एक्सपायरी दवाएं मिलीं जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। कुछ जगह खामियां मिलीं जिन्हें तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए। गंदगी मिलने पर फटकार भी लगाई। साथ ही सभी दुकानों में फार्मासिस्ट की तैनाती अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए।

चमोली के औषधि निरीक्षक हार्दिक भट्ट और रुद्रप्रयाग के औषधि निरीक्षक अमित आजाद ने पोखरी बाजार सहित आसपास संचालित दवा की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ दुकानों में एक्सपायरी दवा मिलीं जिन्हें मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। कहीं फ्रिज नहीं था तो कुछ जगहों पर सीसीटीवी नहीं लगाए गए थे। कुछ दुकानों में जगह भी बहुत कम थी। उन्होंने सभी दुकान संचालकों को समय पर इन खामियों को दूर करने, एक्सपायरी हो चुकी दवाओं को अलग रखने और सुरक्षित तरीके से नष्ट करने के निर्देश दिए। दुकानों में गंदगी मिलने पर संचालकों को कड़ी फटकार भी लगाई। कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed