{"_id":"5e1c94c28ebc3e881633986b","slug":"environmental-friends-pokhari-went-on-an-strike-gopeshwar-news-drn3326373105","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमियादी हड़ताल पर गए पोखरी के पर्यावरण मित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमियादी हड़ताल पर गए पोखरी के पर्यावरण मित्र
विज्ञापन
पोखरी नगर पंचायत में ईओ के माध्यम से डीएम को ज्ञापन देते पर्यावरण मित्र।
- फोटो : GOPESHWAR
नगर पंचायत पोखरी में सफाई कार्य करने वाले पर्यावरण मित्रों ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर वेतन न देने, बाहरी कार्य कराने सहित अन्य आरोप लगाते हुए बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल से नगर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। नगर के विभिन्न जगह पर कूड़ा फैला है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने पर्यावरण मित्रों से हड़ताल खत्म करने के लिए वार्ता की लेकिन वह लिखित आश्वासन पर अड़े रहे।
नगर पंचायत पोखरी के पर्यावरण मित्र सोमवार से हड़ताल पर चले गए। उन्होंने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन भेजकर नगर पंचायत अध्यक्ष पर उनका शोषण करने का आरोप लगाया। कहा कि उनसे बाहरी कार्य भी करवाया जाता है और दो माह से उन्हें वेतन नहीं मिला है। अध्यक्ष से बात करने जाते हैं तो वह नौकरी से हटाने की धमकी देते हैं। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र पर भी धमकाने का आरोप लगाया। इसके अलावा उन्होंने सर्दियों और गर्मियों में वर्दी देने, सरकारी अवकाश देने, महंगाई को देखते हुए वेतन वृद्धि करने और उनके लिए आवास और कालोनी बनाने के लिए जमीन देने आदि की मांग की। हड़ताल पर बैठने वालों में सुनीता, विपिन, तमन्ना, राजेश, वंदना, आशा देवी, पूजा देवी सहित कई पर्यावरण मित्र शामिल रहे।
अध्यक्ष ने बताए आरोप निराधार
नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने कहा कि उन पर लगाए आरोप निराधार हैं। सभी पर्यावरण मित्रों को वेतन जारी कर दिया गया है। अन्य मांगों के लिए शहरी विकास निदेशालय को दो बार पत्र भेज चुके हैं। उनके पुत्र मयंक पंत ने भी कहा कि उन्होंने किसी कर्मचारी को नहीं धमकाया है। उधर, अधिशासी अधिकारी नंदराम तिवारी का कहना है कि पर्यावरण मित्रों का वेतन उनके खातों में डाल दिया गया है। सभी काम नियमानुसार होंगे।