फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Encroachment on forest panchayat land

वन पंचायत की भूमि पर हो रहा अतिक्रमण

Thu, 05 Aug 2021 06:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Encroachment on forest panchayat land
मंडल घाटी के ग्राम पंचायत देवलधार में अतिक्रमण को लेकर ग्रामीण मुखर हो गए हैं। गांव में वन पंचायत की भूमि पर कुछ लोगों की ओर से किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी चमोली अभिनव शाह से भेंट की। एसडीएम ने शुक्रवार को राजस्व टीम गांव में भेजने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान गीता डिमरी और वन सरपंच हेमानंद सती के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम से भेंट की। उन्होंने एसडीएम को बताया कि देवलधार गांव में लगभग 250 परिवार रहते हैं। गांव के कुछ लोगों की ओर से वन पंचायत की भूमि पर अतिक्रमण किया गया है, जिससे उनके सम्मुख चारापत्ती की समस्या उत्पन्न हो गई है। राजस्व विभाग की ओर से संबंधित लोगों को नोटिस भी थमाए गए, इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इस पर एसडीएम ने उन्हें शीघ्र अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को गांव में राजस्व विभाग की टीम भेजी जाएगी। इस मौके पर महिला मंगल दल अध्यक्ष लक्ष्मी सती, जयंती देवी, दीनबंधू डिमरी, सुशील डिमरी, देवराम तिवारी, अनीता और शांता देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed