फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Employment and livelihood promotion schemes will be operated in Mana village

Chamoli News: माणा गांव में संचालित होंगी रोजगारपरक और आजीविका संवर्द्धन की योजनाएं

Sat, 24 Jun 2023 04:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 04:07 PM IST
विज्ञापन
Employment and livelihood promotion schemes will be operated in Mana village
फोटो
विज्ञापन

कृषि एवं जनपद के प्रभारी सचिव दीपेंद्र चौधरी ने माणा गांव में ली अधिकारियों की बैठक, आपसी समन्वय से कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी-
गोपेश्वर। कृषि एवं जनपद के प्रभारी सचिव दीपेंद्र चौधरी ने वाइब्रेंट विलेज योजना के अंतर्गत देश के प्रथम गांव माणा में जिला व ब्लॉक स्तर के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने भारत सरकार की योजना के अनुसार वाइब्रैंट विलेज में रोजगार, पर्यटन, कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास, सहकारिता, उद्यान आदि रोजगारपरक कार्यक्रम संचालित करने पर जोर दिया।
कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर जीवंत गांवों को सुविधा संपन्न बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार करें। माणा गांव में आयोजित बैठक के दौरान गांव की मूलभूत समस्याओं पर भी चर्चा हुई। ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा ने गांव के धार्मिक और पर्यटन महत्व के बारे में बताया। उन्होंने अलकनंदा साइड से बाढ़ सुरक्षा कार्य करने, पैदल रास्तों का निर्माण करने और जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था करने की बात रखी। जिस पर प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि वाइब्रेंट गांवों में आजीविका संवर्द्धन के लिए कृषि, बागवानी, सिंचाई, पशुपालन के क्षेत्र में समेकित रूप से कार्ययोजना तैयार की जाए। जनभावना के अनुरूप गांवों में रोजगारपख कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. ललित नारायण मिश्र, परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, खंड विकास अधिकारी मोहन जोशी के साथ ही समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, क्रियान्वयन सचिव दीपक गैरोला ने भी माणा गांव में वाइब्रेंट विलेज योजना के अंतर्गत अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed