{"_id":"58025e684f1c1bc67b29132c","slug":"electrical-wires-caught-in-a-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के तारों में उलझकर एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के तारों में उलझकर एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Sat, 15 Oct 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत फरखेत में एक व्यक्ति के बिजली के तारों में उलझने से मौत हो गई।
विज्ञापन
शनिवार को फरखेत गांव निवासी राजेंद्र सिंह (40) पुत्र स्वर्गीय गौर सिंह दोपहर एक बजे खेतों में काम कर लौट रहा था कि इसी दौरान गांव के सेरा बगड़ तोक में जमीन के नजदीक से गुजर रही बिजली की करंट युक्त तारों में उलझ गया। इसमें राजेंद्र बुरी तरह झुलस गया।
राजेंद्र को तारों में उलझता देख आस-पास मौजूद लोगों ने किसी प्रकार उसे तारों से अलग किया तब तक राजेंद्र बुरी तरह झुलस चुका था। ग्रामीणों ने राजेंद्र को तुरंत सीएचसी घाट में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
राजेंद्र का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। ऊर्जा निगम के एसडीओ धनंजय कुमार का कहना है कि ग्रामीणों ने घटना की जानकारी दी है। विभागीय कर्मचारियों को मामले की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय नियमानुसार पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन