फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Electric poles slanted in Ghees village

घेस गांव में लगाए बिजली के पोल हुए तिरछे

Mon, 16 Mar 2020 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Electric poles slanted in Ghees village
छह माह पूर्व घेस क्षेत्र में लगाए गए बिजली के कई पोल तिरछे हो गए हैं। सोमवार को घेस गांव पहुंचे एसडीओ के सामने ग्रामीणों ने जताई। ग्रामीणों ने कहा कि घेस, हिमनी, बलाण गांवों में उपभोक्ताओं के घरों में मीटर लगाने के बाद भी बिजली के कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान कलावती देवी, क्षेपंस रेखा देवी, कुंदन भंडारी, धन सिंह, देव सिंह, पुष्कर सिंह, रमेश सिंह आदि ने कहा कि बिजली पोल जमीन में लगाते समय सीमेंट का प्रयोग नहीं किए जाने से पोल तिरछे हो गए हैं। ऊर्जा निगम के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। साथ ही बलाण व हिमनी गांवों में ऊर्जा निगम ने एक साल पहले घरों में बिजली के मीटर लगाए लेकिन कनेक्शन नहीं दिए गए। ग्रामीणों ने घेस क्षेत्र में बिछाई गई बिजली लाइन की जांच करने, सभी घरों में बिजली सुचारु करने व गांव में बिल के जमा कराने के लिए शिविर लगाने की मांग की। प्रमुख दर्शन दानू ने कहा कि घेस क्षेत्र में बरती जा रही अनियमितताओं को लेकर ऊर्जा निगम के सचिव को पत्र लिखा जाएगा। वहीं ऊर्जा निगम के एसडीओ अतुल कुमार ने ग्रामीणों को 31 मार्च तक सभी कमियों को दूर करने का आश्वासन दिया। सभी घरों में बिजली के कनेक्शन देने के लिए ठेकेदार को आदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed