फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Elderly girl and button fast again for the road

Chamoli News: सड़क के लिए बुजुर्ग बच्ची और बटन ने फिर किया उपवास

Sat, 21 Sep 2024 04:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 21 Sep 2024 04:28 PM IST
विज्ञापन
Elderly girl and button fast again for the road
फोटो
विज्ञापन

डुमक गांव को सड़क से जोड़ने की मांग को लेकर 52 दिनों से चल रहा है क्रमिक अनशन
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। सड़क निर्माण की मांग को लेकर डुमक गांव में ग्रामीणों का क्रमिक अनशन लगातार जारी है। शनिवार को क्रमिक अनशन के 52वें दिन 100 वर्षीय बच्ची देवी और 90 वर्षीय बटन सिंह फिर ग्रामीणों के साथ उपवास पर बैठे। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक सड़क की मांग पूरी नहीं हो जाती आंदोलन स्थगित नहीं किया जाएगा।

सैंजी लग्गा मैकोट, डुमक कलगोठ सड़क को पुराने एलाइमेंट से बनाने की मांग को लेकर डुमक के ग्रामीण एक अगस्त से गांव में आंदोलन कर रहे हैं। हर दिन गांव के लोग यहां उपवास पर बैठकर सड़क निर्माण न होने पर विरोध दर्ज कराते हैं। शनिवार को उपवास पर ग्रामीणों के साथ 100 वर्षीय बच्ची देवी और 90 वर्षीय बटन सिंह भी बैठे रहे। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के कुछ लोग सड़क की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने देहरादून गए हैं। यदि मुख्यमंत्री के स्तर से मांग पर त्वरित कार्रवाई नहीं होती तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन को करो या मरो की स्थिति तक ले जाएंगे। उपवास पर बैठने वालों में फागुणी देवी, करिश्मा सनवाल, अंकित भंडारी, हुकुम सिंह, जगत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed